फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM to launch K-SMART app for digital access to local body services

Kerala: नए साल में केरल सरकार ने दी के-स्मार्ट एप की सौगात, जानें क्या है इसके फायदे

Thu, 28 Dec 2023 06:40 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 28 Dec 2023 06:40 PM IST
सार

एक प्रेस कॉन्फेरेंस को संबोधित करते हुए स्थानीय स्वशासन मंत्री एमबी राजेश ने कहा कि के-स्मार्ट अपने 35 विभिन्न मॉड्यूल के साथ केरल में स्थानीय सेवाओं को आसान बनाएगा।

विज्ञापन
Kerala CM to launch K-SMART app for digital access to local body services
Pinarayi Vijayan - फोटो : Social Media

विस्तार

नए साल के साथ केरल सरकार एक जनवरी 2024 को के-स्मार्ट नामक एक अभूतपूर्व पहल की शुरुआत करने वाली है। सीएम पिनरई विजयन एक जनवरी को कलूर, कोच्चि में सुबह के साढ़े दस बजे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य भर में स्थानीय स्व-सरकारी निकायों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं तक डिजिटल पहुंच बनाना है। 
विज्ञापन


इसका मतलब यह है कि अब नागरिक कार्यालय में आए बिना विभिन्न स्थानीय निकायों से सेवा प्राप्त कर सकते हैं। के-स्मार्ट एप आवेदनों और शिकायतों को ऑनलाइन जमा करने की अनुमति देकर प्रक्रिया को सरल बनाएगा। अब व्हाट्सएप, ईमेल और लॉग-इन के जरिए शिकायतकर्ताओं को रसीदें प्रदान की जाएंगी। 
विज्ञापन


एक प्रेस कॉन्फेरेंस को संबोधित करते हुए स्थानीय स्वशासन मंत्री एमबी राजेश ने कहा कि के-स्मार्ट अपने 35 विभिन्न मॉड्यूल के साथ केरल में स्थानीय सेवाओं को आसान बनाएगा। इसमें जन्म, मृत्यु और शादी का पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रोपर्टी टैक्स शामिल है। अब नागरिक एक वेब पोर्टल के माध्यम से केवल लॉग-इन और कुछ जानकारी देकर इन सेवाओं तक पहुंच सकते हैं। के-स्मार्ट के पहले चरण को निगमों और नगर पालिकाओं में शुरू किया जाएगा, इसके बाद इसे ग्राम पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed