फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala cm pinarayi vijayan says rise in cess surcharge shrinking state share in divisive pool of taxes

Kerala: सेस और सरचार्ज में बढ़ोतरी से करों के विभाज्य पूल में राज्यों की हिस्सेदारी घटी, केरल सीएम का बयान

Thu, 12 Sep 2024 01:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 12 Sep 2024 01:10 PM IST
सार

सीएम विजयन ने कहा कि करों के विभाज्य पूल में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाई जानी चाहिए। पिछले वित्त आयोग ने करों के विभाज्य पूल में राज्यों की हिस्सेदारी 41 फीसदी तय की थी। 

विज्ञापन
kerala cm pinarayi vijayan says rise in cess surcharge shrinking state share in divisive pool of taxes
पिनाराई विजयन - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगाए जाने वाले सेस और सरचार्ज में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से करों के विभाज्य पूल में राज्यों की हिस्सेदारी घट रही है। विजयन ने कहा कि विभाज्य पूल में शामिल नहीं होने वाले सेस और सरचार्ज में वृद्धि ऐसे समय में हो रही है, जब वित्त आयोग ने केंद्र द्वारा एकत्र किए गए करों की शुद्ध आय में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाने की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग
गैर भाजपा शासित पांच राज्यों द्वारा आयोजित किए गए सम्मेलन में सीएम विजयन ने यह बात कही। गौरतलब है कि गैर भाजपा शासित राज्यों के सम्मेलन में 16वें वित्त आयोग के अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। सीएम विजयन ने कहा कि करों के विभाज्य पूल में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाई जानी चाहिए। पिछले वित्त आयोग ने करों के विभाज्य पूल में राज्यों की हिस्सेदारी 41 फीसदी तय की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पहले भी दक्षिण के राज्यों के साथ ये मांग उठा चुके हैं और राज्यों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत करने की मांग कर चुके हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा इकट्ठा किए गए करों में राज्यों के लिए अधिक हिस्से की मांग पूरी तरह से प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने इस मांग को विद्वानों और विशेषज्ञों से केंद्र के सामने ठोस तरीके से उठाने की अपील की। इससे राज्यों के बढ़ते राजकोषीय असंतुलन से भी निपटा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed