फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala cm pinarayi vijayan said zionists in israel rss are twin brothers

RSS: 'इस्राइल के यहूदी राष्ट्रवादी और आरएसएस जुड़वां भाई हैं', केरल सीएम ने साधा संघ पर निशाना

Thu, 02 Oct 2025 11:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 02 Oct 2025 11:27 AM IST
सार

संघ के शताब्दी वर्ष पर पीएम मोदी के सिक्का जारी करने पर निशाना साधते हुए केरल सीएम ने कहा कि यह हमारे देश की आजादी के नायकों का अपमान है। यह देश के संविधान का अपमान है।

विज्ञापन
Kerala cm pinarayi vijayan said zionists in israel rss are twin brothers
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को 100 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी समेत विभिन्न लोगों ने संघ की तारीफ की। वहीं विपक्षी नेताओं ने संघ पर निशाना साधा। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने संघ की निंदा करते हुए कहा कि इस्राइल के यहूदी राष्ट्रवादी और भारत में संघ जुड़वां भाई हैं। 
विज्ञापन


संघ के सम्मान पर फूटा सीएम विजयन का गुस्सा
केरल सीएम ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा 'आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर 100 रुपये का सिक्का और पोस्टल स्टाम्प जारी होना हमारे संविधान का अपमान है। यह एक ऐसे संगठन को वैधता देना है, जिसका हमारे देश की आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं है, जो भेदभाव की विचारधारा को बढ़ावा देता है। यह सम्मान देना हमारी आजादी की लड़ाई के नायकों पर सीधा हमला है, जिन्होंने सांप्रदायिक सद्भाव और एकजुट भारत का सपना देखा था।'
विज्ञापन


एच-1बी वीजा की फीस बढ़ने को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना
केरल के कन्नूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम पी. विजयन ने अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा की फीस बढ़ाने के एलान पर पीएम मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। सीएम ने कहा कि 'भारतीय प्रधानमंत्री, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हर बात मानते हैं। ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा की फीस बढ़ाई, लेकिन पीएम मोदी ने एक शब्द नहीं कहा।' विजयन ने ट्रंप के टैरिफ पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मोहन भागवत का संबोधन: पहलगाम हमला, टैरिफ...पड़ोस की उथल-पुथल से लेकर हिंदू राष्ट्र तक, जानें भाषण की अहम बातें

वहीं, संघ की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर संघ द्वारा देशभर में विभिन्न उत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साल 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने महाराष्ट्र के नागपुर में संघ की स्थापना की थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed