फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM Pinarayi Vijayan alleging an assault on flight, CPIM MP writes to DGCA

Kerala: फ्लाइट में सीएम विजयन पर हमले का आरोप, सीपीएम ने DGCA को लिखा पत्र; कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

Tue, 14 Jun 2022 10:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Jun 2022 10:00 AM IST
सार

सीपीएम नेता व सांसद डॉ. वी सिवादासन ने नागर विमानन महानिदेशक(DGCA) को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। आरोप है कि कन्नूर से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट में केरल सीएम विजयन पर हमला किया गया। 

विज्ञापन
Kerala CM Pinarayi Vijayan alleging an assault on flight, CPIM MP writes to DGCA
पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

सोना तस्करी मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस लगातार उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। अब सामने आया है कि फ्लाइट में विजयन पर हमला भी किया गया। सीपीएम नेता व सांसद डॉ. वी सिवादासन ने नागर विमानन महानिदेशक(DGCA) को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। 

विज्ञापन


सीपीएम नेता ने आरोप लगाया है कि 13 जून को कन्नूर से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट में सीएम विजयन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद उन पर हमला भी हुआ। उन्होंने हमले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


कुछ युवाओं ने की थी नारेबाजी
जानकारी के मुताबिक, 13 जून को हवाई यात्रा के दौरान फ्लाइट के अंदर कुछ युवाओं ने केरल के सीएम के खिलाफ नारेबाजी की थी। सीपीएम नेता ने डीजीसीए को लिखे पत्र में कहा, फ्लाइट के अंदर सुरक्षा के बंदोबस्त पर्याप्त नहीं थे और नियमों का उल्लंघन किया गया। आरोप है कि नारेबारी कर रहे युवाओं ने विजयन को घेर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने आया नारेबाजी का वीडियो
13 जून को फ्लाइट के अंदर जो कुछ हुआ, उसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ। केरल कांग्रेस ने इस घटना का एक वीडियो पोस्ट किया है। कुछ युवाओं को फ्लाइट के अंदर नारेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद सीपीएम नेता उन्हें धक्का देते हैं, जिससे युवा वहीं गिर जाते हैं। केरल कांग्रेस ने ट्विटर हैंडल पर लिखा, वरिष्ठ नेता ईपी जयराजन ने सीएम के खिलाफ नारे लगाने वाले युवाओं से मारपीट की। देखें मार्क्सवादी किस तरह अपने खिलाफ असहमति से निपटते हैं। आगे लिखा, सोना तस्करी मामले में मुख्यमंत्री का चेहरा बेनकाब हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed