फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM P Vijayan writes PM Narendra Modi over excessive air fares in domestic and international sectors news in Hindi

बढ़ता हवाई किराया: केरल के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- कोरोना से उबरे तो महंगाई बनी चुनौती

Tue, 03 May 2022 10:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 03 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Kerala CM P Vijayan writes PM Narendra Modi over excessive air fares in domestic and international sectors news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में लगातार बढ़ते हवाई किराये के मुद्दे पर दखल दें। उन्होंने कहा है कि इससे छुट्टियों के समय में केरल आने वाले प्रवासियों की जेब पर असर पड़ रहा है। विजयन ने पीएम को इस संबंध में एक मई को लिखे पत्र में कहा कि कोरोना वायरस महामारी का असर झेलने के बाद सामान्य हो रहा पर्यटन क्षेत्र बढ़ते किराये के चलते चुनौतियों का सामना कर रहा है।

विज्ञापन


विजयन ने कहा, 'यात्रा और पर्यटन के साथ हॉस्पिटैलिटी उद्योग भी कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाले प्रमुख सेक्टरों में से एक था। हालांकि, अब यह क्षेत्र खुल चुका है और इसमें सामान्य तरीके से गतिविधियां संचालित हो रही हैं। लेकिन, सामान्य परिस्थितियों की ओर लौटने की इस राह में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों क्षेत्रों में बढ़ता हवाई किराया प्रतिकूल असर डाल सकता है।' इस पत्र में उन्होंने कोविड-19 से पहले और बाद के किराये का डाटा भी दिया है।
विज्ञापन


पत्र में बताया कि पहले कितना था किराया और अब कितना है
चार्ट के अनुसार कोच्चि से दिल्ली के लिए कोरोना महामारी का प्रसार होने से पहले किराया 4000 रुपये था, जो अब बढड़कर 10,000 रुपये हो गया है। इसी तरह कोच्चि से दुबई के लिए किराया अब बढ़कर 40,000 रुपये हो गया है जो पहले 12,000 रुपये हुआ करता था। इसी तरह, कोच्चि से न्यूयॉर्क के लिए टिकट की कीमत कोरोना वायरस महामारी से पहले 65,000 रुपये हुआ करती थी, जो इस समय बढ़कर एक लाख 30 हजार रुपये तक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा, 'अत्यधिक हवाई किराये को कम करने के लिए आवश्यक पहल करके हमारे प्रवासी और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के सामने आने वाली कठिनाई को कम करने के लिए मैं आपकी ओर से इस मामले में  तत्काल हस्तक्षेप किए जाने का अनुरोध करता हूं।' उन्होंने कहा कि कई देशों में केरल के प्रवासी बड़ी संख्या में रहते हैं और प्रदेश एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है। हवाई किराया इतवा बढ़ने से केरलबहुत अधिक प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed