फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM accuses Centre of 'undermining' state universities' autonomy with UGC Regulations

Kerala: 'राज्य विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को कमजोर कर रहे केंद्र और यूजीसी', मुख्यमंत्री विजयन का आरोप

Tue, 14 Jan 2025 04:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 Jan 2025 04:02 PM IST
सार

Kerala: केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने आज केंद्र सरकार और यूजीसी पर बड़ा आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Kerala CM accuses Centre of 'undermining' state universities' autonomy with UGC Regulations
पिनरई विजयन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) उच्च शिक्षण संस्थानों को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूजीसी के ताजा मसौदा नियम इसके उदाहरण हैं, जो राज्य विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को खतरे में डाल रहे हैं। विजयन ने कहा कि ये नियम राज्य विद्यालयों को स्वायत्तता देने वाले उन अधिनियमों का उल्लंघन करते हैं, जो निर्वाचित विधानसभा द्वारा बनाए गए थे। 

विज्ञापन


यूजीसी का इस हद तक दखल स्वीकार नहीं: विजयन
मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी राज्य के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से उच्च शिक्षा पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद की।अपने संबोधन में विजयन ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य को शिक्षकों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता जैसे मुद्दों पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार इन नियमों का पालन करती है। लेकिन यूजीसी का इस हद तक दखल स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अधिकांश विश्वविद्यालय राज्य के संसाधनों से वित्तपोषित हैं। केंद्र की ओर से बहुत कम योगदान होता है।   
विज्ञापन


'राज्य सरकार के अधिकारों का सम्मान करे केंद्र'
विजयन ने कहा, यह चिंताजनक और निराशाजनक है कि केंद्र सरकार और यूजीसी ऐसे कदम उठा रहे हैं, जो इन संस्थानों को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यूजीसी और केंद्र सरकार से अपील की कि वे विश्वविद्यालयों की स्वायत्ता और राज्य सरकार के अधिकारों का सम्मान करें। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, यूजीसी और केंद्र सरकार यह नहीं समझ पा रही है कि यह कोशिशें सार्वजनिक वित्त पोषित उच्च शिक्षा प्रणाली को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे निजी शिक्षण संस्थानों का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed