फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan condemns Israel's bombardment of Gaza

Kerala: 'गुरु का संदेश अगर पहुंच गया होता तो आज खून की...', गाजा पर इस्राइल के हमले की निंदा कर बोले केरल CM

Sat, 30 Dec 2023 03:28 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवगिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवगिरी Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 30 Dec 2023 03:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवगिरी मठ की स्थापना करने वाले समाज सुधारक संत श्रीनारायण गुरु ने शांति और सद्भाव का संदेश दिया था। अगर आज गुरु के संदेश का प्रकाश वहां तक पहुंच गया होता, तो खून की नदी इस तरह नहीं बहती।

विज्ञापन
Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan condemns Israel's bombardment of Gaza
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमास और इस्राइल के बीच दो माह से अधिक समय से जंग जारी है। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के हजारों लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल, न तो जंग की रफ्तार कम हो रही है और न ही लोगों की जान की परवाह की जा रही है। इस बीच, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस्राइल द्वारा गाजा पर किए जा रहे हवाई हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि फलस्तीन के मासूम लोगों को जिस तरह इस्राइल निशाना बना रहा है, वो मानवता पर हमला है।  

विज्ञापन


गाजा में ईसाई भी रहते हैं
सीएम विजयन यहां 91वें शिवगिरि तीर्थयात्रा का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'ईसा मसीह के जन्मस्थान बेथलेहम में इस बार क्रिसमस का जश्न नहीं मनाया गया। न कोई लाइट लगी देखी और न ही कहीं रोशनी देखी।' उन्होंने पूछा कि आखिरकार बेथलेहम के लोग क्रिसमस मनाते भी तो कैसे? उन्होंने कहा कि जब कोई फलस्तीन के बारे में सुनता है, तो दिमाग में अक्सर मुस्लिमों की तस्वीर होती हैं। जबकि गाजा में ईसाई समुदाय भी रहता है।
विज्ञापन


खून की नदी इस तरह नहीं बहती
शांति का संदेश देने वाले फलस्तीनियों के क्रिसमस नहीं मना पाने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवगिरी मठ की स्थापना करने वाले समाज सुधारक संत श्रीनारायण गुरु ने भी शांति और सद्भाव का संदेश दिया था।अगर आज गुरु के संदेश का प्रकाश वहां तक पहुंच गया होता, तो खून की नदी इस तरह नहीं बहती। श्री नारायण गुरु ने मानव जाति के लिए 'एक जाति, एक धर्म और एक ईश्वर' के संदेश का प्रचार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुआछूत के खिलाफ खड़े हुए
19वीं सदी के आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक का जन्म एक पिछड़े एझावा परिवार में उस दौर में हुआ था, जब ऐसे समुदायों के लोगों को केरल में जाति को लेकर सामाजिक अन्याय का सामना करना पड़ा था। उन्होंने समाज में एक बड़े बदलाव की शुरुआत की। सार्वभौमिक मंदिर प्रवेश के लिए आंदोलन में सबसे आगे रहे और छुआछूत के खिलाफ खड़े हुए।


ये लोग रहे मौजूद
शिवगिरि में आयोजित कार्यक्रम में केरल के सहकारिता मंत्री वी एन वासवन, इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ और एसएनडीपी योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नातेसन सहित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता शिवगिरि मठ के प्रमुख स्वामी सचिदानंद ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed