{"_id":"6326eeb7a2a5582d0875ab33","slug":"kerala-chief-minister-pinarayi-vijayan-and-karnataka-cm-basavaraj-bommai-meets-discusses-border-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: केरल और कर्नाटक के सीएम के बीच हुई बैठक, टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले हाईवे को लेकर नहीं बनी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: केरल और कर्नाटक के सीएम के बीच हुई बैठक, टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले हाईवे को लेकर नहीं बनी बात
Sun, 18 Sep 2022 11:50 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:50 PM IST
सार
संवेदनशील बांदीपुर टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर रात के समय यातायात शुरू करने का मामला लंबे समय से दोनों राज्यों के बीच लंबित है।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के बीच हुई बैठक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई के बीच बेंगलूरु में रविवार को एक बैठक हुई। दोनों राज्यों के बीच सीमा से सटे क्षेत्र के विकास और अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। संवेदनशील बांदीपुर टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर रात के समय यातायात सुचारु करने का मामला लंबे समय से दोनों राज्यों के बीच लंबित है।
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बोम्मई और पिनाराई ने सीमा क्षेत्र के विकास के अलावा बांदीपुर टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले हाईवे पर रात में ट्रैफिक को शुरू करने को लेकर हुई बातचीत के दौरान अभी कोई हल नहीं निकला है। केरल के मख्यमंत्री रात के समय इस हाईवे पर यातायात शुरू कराने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। दायर हलफनामे में कहा गया कि बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए स्वतंत्र रूप से घूमने के अधिकार को प्रतिबंधित करना बहुत भेदभावपूर्ण है।
बैठक के दौरान बोम्मई ने शीर्ष अदालत के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि बांदीपुर टाइगर रिजर्व से जुड़े राजमार्ग को नहीं खोला जा सकता है। बाद में, केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, दोनों राज्य संयुक्त रूप से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से मैसूर मलप्पुरम आर्थिक गलियारा परियोजना के थोलपेट्टी से पुरकट्टीरी और सुल्तान बथेरी से मलप्पुरम तक संरेखण को लागू करने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले एनएच 766 के विकल्प के रूप में, जहां रात के समय यात्रा प्रतिबंध लागू हैं। यह भी कहा कि बोम्मई प्रस्तावित कन्हांगड-पनथुर-कनियूर रेलवे लाइन परियोजना की जांच करने के लिए सहमत हो गया है, जो उत्तर केरल और दक्षिण कर्नाटक को जोड़ेगी, और इसके लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने पर भी गंभीरता से विचार करेगी। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने दो लंबित रेलवे परियोजनाओं और कुछ अन्य राजमार्ग परियोजनाओं पर भी चर्चा की।