{"_id":"5c7fde97bdec221448558401","slug":"kerala-chief-minister-asked-banks-to-stop-debt-collection-from-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल : मुख्यमंत्री विजयन ने बैंकों से कहा, किसानों से कर्ज वसूलना रोकें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल : मुख्यमंत्री विजयन ने बैंकों से कहा, किसानों से कर्ज वसूलना रोकें
Wed, 06 Mar 2019 08:34 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, तिरुवनंतपुरम
भाषा, तिरुवनंतपुरम
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
पी. विजयन
- फोटो : एएनआई
केरल में कर्ज से दबे किसानों की खुदकुशी के कई मामले सामने आने के बीच मुख्यमंत्री पी विजयन ने बुधवार को बैंकों से कहा कि वे सरकार द्वारा घोषित रोक पर अमल करते हुए किसानों द्वारा लिए गए कर्ज को वसूलने की प्रक्रिया रोक दें।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा कि राज्य सरकार ने राहत देने वाले कई उपायों की घोषणा की थी, जिसमें किसानों द्वारा लिए गए सभी कर्ज की अदायगी पर रोक की मियाद 31 दिसंबर तक बढ़ाना भी शामिल है।
विज्ञापन
विजयन ने बैंकों से अनुरोध किया कि वे किसानों के प्रति हमदर्दी दिखाएं और हाल में आई बाढ़ एवं फसलों को हुए नुकसान के कारण उनके सामने आ रही मुश्किलों को समझें। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यहां एक बयान में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हालात पर विचार करते हुए बैंकों को राज्य सरकार के साथ पूरा सहयोग करना चाहिए। रोक के मद्देनजर वसूली की कोई प्रक्रिया या अन्य कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। किसी बैंक को आदेश का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
उन्होंने बैंकों से यह भी कहा कि वे किसानों को नए कर्ज देने से इंकार नहीं करें। राज्य सरकार उनकी ओर से लिए जाने वाले कर्ज पर एक साल तक ब्याज का भुगतान करेगी।