{"_id":"5e4d19a88ebc3ef2ce77ac02","slug":"kerala-capital-to-get-24-hour-shopping-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे खरीदारी करने के लिए अब केरल की राजधानी भी तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
24 घंटे खरीदारी करने के लिए अब केरल की राजधानी भी तैयार
Wed, 19 Feb 2020 10:11 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 19 Feb 2020 10:11 PM IST
सार
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मीटिंग के दौरान यह कहा कि अब केरल में भी कुछ निर्धारित स्थानों पर बाजार 24 घंटे खुले रहेंगे।
विज्ञापन
पिनराई विजयन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
बुधवार को केरल में हुई एक कैबिनेट मीटिंग में यह तय हुआ कि राज्य में सुरक्षित बाजार खोले जाएंगे। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मीटिंग के दौरान यह कहा कि अब केरल में भी कुछ निर्धारित स्थानों पर बाजार 24 घंटे खुले रहेंगे।
इसपर सुरक्षा का खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा, जहां महिलाएं भी रात में खरीदारी कर सकेंगी। नगर निगम सीमा के अंतरगत जल्द ही इसपर काम शुरु किया जाएगा।
अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो जल्द ही केरल की राजधानी में भी 24 घंटे चलने वाले बाजारों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
जानकारी के मुताबिक पुलिस, श्रम विभाग, पर्यटन के अधिकारी और नगर निगम के अधिकारियों वाले एक स्थायी पैनल का गठन सरकारी स्तर पर किया जाएगा। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि योजना सुरक्षित तरह से लागू हो सके। सभी की भागीदारी के साथ यह काम हो सकेगा।
विज्ञापन
इस पॉलिसी का निर्माण अन्य शहरों के 24 घंटे खुले बाजारों को देखते हुए किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य इसी वर्ष अप्रैल तक केरल के दूसरे शहरों तक भी पहुंचाया जा सकता है। इस कार्य के अंतरगत संबंधित नगर निगमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन