फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala bride forcefully taken away from marriage mandap by police know what is matter

Kerala: विवाह से चंद मिनट पहले दुल्हन को घसीटकर ले गई पुलिस, कोर्ट पहुंचा मामला

Mon, 19 Jun 2023 03:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवअनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवअनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 19 Jun 2023 03:45 PM IST
सार

अल्फिया ने अपने बयान दर्ज कराए और बताया कि वह अपनी मर्जी से अखिल से शादी करना चाहती है। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने अल्फिया को अखिल के साथ जाने की इजाजत दे दी। 

विज्ञापन
kerala bride forcefully taken away from marriage mandap by police know what is matter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के कोवलम में शादी से चंद मिनट पहले ही पुलिस दुल्हन को लगभग घसीटते हुए मंडप से अपने साथ ले गई। दरअसल मामला अलग-अलग समुदाय के युवक-युवती की शादी से जुड़ा हुआ है। पुलिस द्वारा दुल्हन को घसीटकर ले जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी, दुल्हन को एक निजी वाहन की तरफ खींचकर ले जाते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


दो समुदायों से जुड़ा है मामला
दरअसल अल्फिया और अखिल एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करने के लिए मंदिर पहुंचे थे। शादी होने से कुछ देर पहले ही पुलिस आकर अल्फिया को अपने साथ ले गई और कोर्ट में  पेश किया। जहां मजिस्ट्रेट के सामने अल्फिया ने अपने बयान दर्ज कराए और बताया कि वह अपनी मर्जी से अखिल से शादी करना चाहती है। बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने अल्फिया को अखिल के साथ जाने की इजाजत दे दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने कही जांच की बात
अलाप्पुझा जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कायमकुलम थाने में अल्फिया के माता-पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यही वजह है कि पुलिस ने युवती को अदालत के सामने पेश किया। पुलिस के बल प्रयोग करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और इसकी जांच की जाएगी। अल्फिया का कहना है कि उसने कुछ दिन पहले भी बयान दिया था कि वह अपनी मर्जी से अखिल के साथ शादी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ करेंगे शिकायत
युवती ने बताया कि वह एक साल से अखिल को जानती है लेकिन उसके परिजन उनकी शादी के खिलाफ है। यही वजह है कि उन्होंने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ शादी करने का फैसला किया। वहीं युवक अखिल का कहना है कि वह पुलिस के खिलाफ शिकायत करेंगे। अखिल और अल्फिया ने बताया कि अब दोनों कल शादी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed