फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala BJP secretary attacked in mosque, party condemned

भाजपा की केरल इकाई के सचिव पर मस्जिद में हमला, पार्टी ने की निंदा

Mon, 13 Jan 2020 08:25 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कट्टाप्पना/तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कट्टाप्पना/तिरुवनंतपुरम Published by: देव कश्यप Updated Mon, 13 Jan 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Kerala BJP secretary attacked in mosque, party condemned
भाजपा के राज्य सचिव एके नजीर पर हमला - फोटो : Kathir Times ‏Twitter

भाजपा के राज्य सचिव एके नजीर पर इडुक्की जिले के नेदुंगंदम स्थित एक मस्जिद में कथित तौर पर हमला किया गया। यह हमला उस वक्त हुआ जब वह संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद थुक्कुपालम जुमा मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे तो कुछ लोगों ने अंदर दाखिल होने से रोका। हालांकि, इमाम ने उन्हें नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी।

विज्ञापन


भाजपा ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) और माकपा समर्थित डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस का कहना है कि घटना मस्जिद के अंदर होने की वजह से यह साफ नहीं है कि नजीर पर किसने हमला किया।
विज्ञापन


भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नमाज पढ़ते समय नजीर को पीटा गया और लातें भी मारी गईं। नजीर को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और फिर उन्हें कोच्चि के अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया। कट्टाप्पना के पुलिस उपाधीक्षक एन. सी. राजमोहन ने मीडिया को बताया कि जनसभा के बाद भाजपा ने एक रैली भी निकाली थी, जहां डीवाईएफआई के तीन कार्यकर्ताओं ने कुछ बाधाएं पैदा की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कहा कि मस्जिद के अंदर हमला होने की वजह से यह पता नहीं चल पाया है कि हमले में कौन शामिल था। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नजीर पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से कहा कि इस तरह के हमले और ऐसी हिंसा की हम कड़ी निंदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed