फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Auto driver cum chef on cloud nine as he wins rs 25 crore Onam bumper lottery

Kerala: ऑटो चालक की चमकी किस्मत, लोन लेकर नौकरी के लिए जाने वाला था मलेशिया, अब लगी 25 करोड़ की लॉटरी

Sun, 18 Sep 2022 08:44 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 18 Sep 2022 08:44 PM IST
सार

लॉटरी जीतने वाला ऑटो ड्राइवर अनूप श्रीवरहम का रहने वाला है। शनिवार को उसने टीजे 750605 नंबर का टिकट खरीदा था जिसके खरीदने से उसकी किस्मत पलट गई।

विज्ञापन
Kerala Auto driver cum chef on cloud nine as he wins rs 25 crore Onam bumper lottery
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कहते हैं जब भगवान देता है तो छप्पड़ फाड़कर देता है। ऐसा ही हुआ केरल के एक ऑटो ड्राइवर के साथ रविवार से पहले उसकी माली हालात ठीक नहीं थी, इसलिए उसने मलेशिया में शेफ की जॉब के लिए बैंक से तीन लाख लोन की मांग की थी। लेकिन लोन के मंजूर होने के एक दिन बाद ही उसकी 25 करोड़ की लॉटरी लग गई।

विज्ञापन


दूसरा टिकट चुनते ही चमकी किस्मत
लॉटरी जीतने वाला ऑटो ड्राइवर अनूप श्रीवरहम का रहने वाला है। शनिवार को उसने टीजे 750605 नंबर का टिकट खरीदा था जिसके खरीदने से उसकी किस्मत पलट गई। मीडिया से बात करते हुए अनूप ने कहा कि इससे पहले उन्होंने एक टिकट खरीदा जो उनको पसंद नहीं आया इसके बाद यह दूसरा खरीदा जिससे लॉटरी लग गई।
विज्ञापन


बैंक को कर दिया लोन लेने से मना
उन्होंने बताया कि बाद में बैंक से लोन के संबंध में कॉल आया। मैंने कहा कि मुझे इसकी अब आवश्यकता नहीं है। मैं मलेशिया भी नहीं जा रहा हूं। टैक्स कटने के बाद अनूप करीब 15 करोड़ रुपये घर ले जाएगा। अनूप ने बताया कि पिछले 22 सालों से वह लॉटरी की टिकट खरीद रहा है। सैकड़ों टिकटों में करीब वह 5000 रुपये तक जीत चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे अनूप ने बताया कि मुझे जीतने की उम्मीद नहीं थी, मैं टीवी पर लॉटरी परिणाम नहीं देख रहा था। हालांकि, जब मैंने अपना फोन चेक किया, तो मैंने देखा कि मैंने लॉटरी जीत ली है। मुझे विश्वास नहीं हुआ और अपनी पत्नी को दिखाया। उसने पुष्टि की कि यह जीतने वाला नंबर ही है।


परिवार के लिए बनाएगा घर
जब अनूप से पूछा गया गया कि वह इतने पैसों का क्या करेगा उसने जवाब दिया कि उसकी पहली प्राथमिकता अपने परिवार के लिए एक घर बनाना और अपने बकाया कर्ज को चुकाना है। इसके अलावा, अनूप ने कहा कि वह अपने रिश्तेदारों की मदद करेगा, कुछ चैरिटी का काम करेगा और केरल में होटल के क्षेत्र में कुछ शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed