केरल में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे मेट्रो मैन श्रीधरन, हाल ही में थामा था पार्टी का दामन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल विधानसभा चुनाव में मेट्रो मैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। केरल भाजपा के प्रमुख के सुरेंद्रन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने से पहले ई श्रीधर ने पार्टी का दामन थामा था। मेट्रो मैन ई श्रीधरन का भाजपा में शामिल होना केरल चुनाव के लिहाज से पार्टी की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मेट्रो मैन के नाम से लोकप्रिय श्रीधरन की छवि एक बेदाग नौकरशाह की रही है।
बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार केरल में छह अप्रैल को मतदान होगा। राज्य में मतगणना दो मई को चार अन्य राज्यों के साथ ही होगी। राज्य की मल्लापुरम व कन्याकुमारी की रिक्त संसदीय सीटों पर भी छह अप्रैल को ही उपचुनाव कराया जाएगा।
'Metro Man' E Sreedharan (in file photo) will be BJP's Chief Minister candidate in the upcoming #KeralaAssemblyElections2021: State BJP chief K Surendran pic.twitter.com/EgQVQ5RSQi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 4, 2021
राज्य में पार्टी की जीत होगा लक्ष्य : श्रीधरन
21 फरवरी को भाजपा में शामिल होने के बाद ई श्रीधरन ने कहा था, मेरा मुख्य लक्ष्य पार्टी को केरल में सत्ता में लाने में मदद करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी जीतती है, तो वह राज्य का मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार रहेंगे और अगर उन्हें यह पद मिलता है, तो उनका जोर राज्य में बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर रहेगा।उन्होंने कहा कि अगर भाजपा इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो पार्टी का ध्यान राज्य में बड़े स्तर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास करना और राज्य को कर्ज के जाल से मुक्ति दिलाने पर होगा।
मैंने भाजपा से एक ही बात कही है कि मैं पोन्नानी के उसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहता हूं, जहां मैं रह रहा हूं। मैं सामान्य नेता की तरह नहीं, बल्कि टेक्नोक्रेट की तरह की काम करूंगा।
- ई श्रीधरन।
पीएम मोदी की थी तारीफ
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले ई श्रीधरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि मोदी देश के सबसे योग्य नेताओं में से एक हैं और उनके हाथ में देश का भविष्य बेहतर हो सकता है।
देश से लेकर विदेश तक मिला सम्मान
ई श्रीधरन दिल्ली मेट्रो समेत पहले फ्रेट कॉरिडोर को समय से पहले दौड़ाने के मामले में प्रसिद्ध बटोर चुके हैं। ई श्रीधरन को साल 2001 में पद्म श्री और साल 2008 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं फ्रांस सरकार भी ई श्रीधरन को साल 2005 में अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर चुकी है। वहीं अमेरिका की विश्व प्रसिद्ध पत्रिका टाइम मैग्जीन ने श्रीधरन को एशिया हीरो के टाइटल से नवाजा था।