फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala assembly election 2021, Nomination papers of Keral BJP candidates were rejected from Thalassery, Guruvayur and Devikulam constituencies

केरल चुनाव : दो विधानसभा सीटों पर भाजपा और एक पर अन्नाद्रमुक उम्मीदवार का नामांकन खारिज

Sat, 20 Mar 2021 09:39 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर/त्रिशूर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर/त्रिशूर। Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 20 Mar 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Kerala assembly election 2021, Nomination papers of Keral BJP candidates were rejected from Thalassery, Guruvayur and Devikulam constituencies
BJP Symbol - फोटो : social media

केरल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारा और एक सीट पर उसकी सहयोगी पार्टी अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार को नामांकन रद्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी के अनुसार इन तीनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र में दी गई जानकारी अधूरी थी। थालास्सेरी, गुरुवायुर और देवीकुलम सीटों से चुनावी मैदान में उतरनके लिए तीनों उम्मीदवार अपना नामांकन भरने के लिए संबंधित क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर पहुंचे थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, केरल में थालास्सेरी, गुरुवायूर और देवीकुलम निर्वाचन क्षेत्रों से भाजपा के नेतृत्व वाले राजग उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को जांच के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने खारिज किया है। राज्य में आगामी छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्नूर जिले में थालास्सेरी और त्रिशूर जिले में गुरुवायूर में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज होना पार्टी के लिए एक झटका माना जा रहा है। भाजपा राज्य में माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ दोनों के एक विकल्प के रूप में उभरने का प्रयास कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि इडुक्की जिले के देवीकुलम में भाजपा के सहयोगी अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार आरएम धनलक्ष्मी के नामांकन को कथित तौर पर अपूर्ण फॉर्म जमा करने के कारण खारिज कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि थालास्सेरी और गुरुवायूर में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन को अनिवार्य दस्तावेजों की मांग को लेकर खारिज कर दिया गया। भाजपा के कन्नूर जिला अध्यक्ष एन हरिदास थालास्सेरी के लिए पार्टी के उम्मीदवार थे।

नामांकन खारिज होने के साथ ही थालास्सेरी में पार्टी का अब कोई उम्मीदवार नहीं है, जहां साल 2016 के विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक मत 22,215 वोट हासिल किए थे। हरिदास ने कहा कि पार्टी निर्वाचन अधिकारी के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगी।


गुरुवायूर सीट से भाजपा उम्मीदवार निवेदिता ने दावा किया कि उनके नामांकन में केवल एक मामूली तकनीकी त्रुटि थी, लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने राहत देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह इसे कानूनी रूप से लड़ेंगी। इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राजग उम्मीदवारों ने चुनावों में माकपा की मदद के लिए अधूरे नामांकन पत्र जमा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed