केरल :कांग्रेस नीत यूडीएफ ने अपना घोषणापत्र जारी किया, हड़ताल और विरोध प्रदर्शन पर पाबंदी का वादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में विपक्षी कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ ने राज्य में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपना घोषणपत्र ‘‘पीपुल्स मेनिफेस्टो’’ जारी किया है। इसमें हड़ताल और विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाने का वादा किया है।
घोषणापत्र जारी करने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि निवेशकों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए हम काम करेंगे। इसके लिए हड़ताल और जबरन बंद करने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। साथ ही राज्य में हैप्पीनेस के लिए मंत्रालय बनाया जाएगा।
कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ ने घोषणापत्र के मुताबिक, सभी सफेद कार्ड धारकों को पांच किलोग्राम चावल निशुल्क देने और गरीबों के लिए पांच लाख मकान बनाने का वादा किया गया है। यूडीएफ ने सबरीमला के भगवान अयप्पा मंदिर की परंपराओं की रक्षा के लिए एक विशेष कानून बनाने और राजस्थान की तर्ज पर शांति एवं सौहार्द विभाग बनाने का भी जनता से वादा किया है।
Congress-led UDF releases election manifesto in Kerala's Thiruvananthapuram
— ANI (@ANI) March 20, 2021
It's an integrated manifesto. We're open to businesses, there'll be Investor Protection Act. Strikes, forced closures will be banned. There'll be Ministry of Happiness as well: Congress MP Shashi Tharoor pic.twitter.com/v5GzBmzpxM
महिलाओं को लुभाने के लिए मोर्चे ने ऐसी माताओं को आयु सीमा में दो वर्ष की छूट देने का वादा किया है जो सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा देना चाहती हैं। इसके अलावा 40-60 वर्ष की गैर नौकरी पेशा घरेलू महिलाओं को दो हजार रुपए की मासिक पेंशन देने की भी बात घोषणापत्र में कही गई है।
घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष बेनी बेहानन ने कहा कि कोविड-19 से प्रभावित लोगों को निशुल्क खाद्य पैकेट आदि सुविधाएं देने की भी बात इसमें कही गई है। वहीं सत्तारूढ़ एलडीएफ ने भी गैर नौकरीपेशा घरेलू महिलाओं को पेंशन देने का वादा किया है,साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1600 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये किया है।