{"_id":"60551b188ebc3ecabd5249be","slug":"kerala-assembly-election-2021-actor-turned-politician-krishna-kumar-start-election-campaign-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल विधानसभा चुनाव: अभिनेता से नेता बने कृष्ण कुमार ने केरल में शुरू किया भाजपा के लिए प्रचार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल विधानसभा चुनाव: अभिनेता से नेता बने कृष्ण कुमार ने केरल में शुरू किया भाजपा के लिए प्रचार
Sat, 20 Mar 2021 03:13 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 20 Mar 2021 03:13 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता-कृष्ण कुमार
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता से नेता बने कृष्ण कुमार ने केरल में शुक्रवार को भाजपा के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। कुमार स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारक रहे थे। कुमार खुद त्रिवेंद्रम मध्य सीट से चुनाव मैदान में हैं और उन्होंने घर घर जाकर जनसंपर्क शुरू कर दिया है। बीते 31 साल से फिल्म जगत से बीते जुड़े कुमार हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
कुमार ने कहा, त्रिवेंद्रम केरल के सबसे उपेक्षित क्षेत्रों में से एक है। यहां हवाई अड्डा है, सबसे प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, सचिवालय और यहां तक कि पार्वती पुथनार कृत्रिम नहर भी है लेकिन इसके बावजूद यह केरल के सबसे प्रदूषित जल निकायों में से एक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमें त्रिवेंद्रम में बहुत सारे बदलाव की जरूरत है और इसकी शुरुआत भाजपा को सत्ता में लाने से करनी होगी। कुमार ने कहा, आम लोगों को बड़ी बड़ी नहीं बल्कि छोटी छोटी चीजों की जरूरत है। इन्हें मूल सुविधाएं चाहिए। बस अड्डों को ही देख लें, वहां पर्याप्त सुविधाएं ही नहीं हैं।
विज्ञापन
60 वर्षों से एलडीएफ ने यहां कुछ नहीं किया। अब वक्त है सत्ता परिवर्तन का, भाजपा की सरकार बनेगी तो पूरे केरल का विकास होगा और त्रिवेंद्रम पर खास ध्यान दिया जाएगा। 140 सदस्यीय केरल विधानसभा के लिए 6 अप्रैल को चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 2 मई को होगी।