फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala ambulance driver arrested in Pathanamthitta district for allegedly assaulting 19 year old covid 19 patient

केरल: कोविड मरीज के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाला एंबुलेंस चालक गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2020 08:10 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानमिट्टा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पथानमिट्टा Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 06 Sep 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Kerala ambulance driver arrested in Pathanamthitta district for allegedly assaulting 19 year old covid 19 patient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

केरल में पथनममिट्टा के पास एक एंबुलेंस चालक ने 19 साल की एक कोविड-19 मरीज से कथित रूप से उस समय दुष्कर्म किया, जब युवती को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस घटना का संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग ने खुद ही मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने इस घटना की निंदा की है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के सैलजा ने कहा कि अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। सैलजा ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमने अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।'
विज्ञापन



एंबुलेंस सर्विस ने आरोपी चालक को बर्खास्त किया
लड़की की मां ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर एंबुलेंस चालक नौफाल (29) को रविवार को हिरासत में ले लिया गया। कानिवू 108 एंबुलेंस सर्विसेज ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आरोपी चालक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। घटना शनिवार को अरणमुला में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने कहा, 'पीड़िता ने अस्पताल प्रशासन को बताया और फिर अस्पताल प्रशासन ने हमें इसकी सूचना दी। उसके बाद हमने उसे हिरासत में ले लिया। हम लड़की का बाद में बयान लेंगे क्योंकि वह अभी अपनी आपबीती बताने की स्थिति में नहीं है।'

उक्त लड़की को शनिवार को अडूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह और उसकी मां कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। लड़की को बाद में जब ‘फर्स्ट लाइन’ उपचार केंद्र स्थानांतरित किया जा रहा था, तब एंबुलेंस चालक ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एमसी जोसफाइन ने कहा कि महिला को सभी तरह की सहायता की पेशकश की गई है। उन्होंने एक बयान में कहा, 'यह मुद्दा दर्शाता है कि महिला मरीजों को पृथक सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है। अपराधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के अलावा उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जाना चाहिए।'

हत्या के मामले में पहले से आरोपी है एंबुलेंस चालक
पथनमथिट्टा के पुलिस अधीक्षक पीकेजी साइमन ने कहा कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के शीघ्र बाद उसे पकड़ लिया। उन्होंने कहा, 'वह कायमकुलम का रहने वाला है और हत्या के मामले में पहले से आरोपी है। हम अन्य जानकारियां जुटा रहे हैं।' 

कांग्रेस और भाजपा ने की मामले की जांच की मांग
विपक्ष के कांग्रेस के नेता रमेश चेन्नितला ने कहा, 'महिला को अपराधी के साथ एंबुलेंस में अकेले भेज दिया गया। अब पुलिस कह रही है कि अपराधी की आपराधिक पृष्ठभूमि है।' उन्होंने कहा, 'जब उसे नियुक्त किया गया तब इस बात पर विचार क्यों नहीं किया गया। हम इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हैं।'


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रण ने भी ऐसी ही मांग करते हुए कहा, 'यह घटना बताती है कि केरल सरकार विफल है और हम स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं।' उन्होंने कहा कि मरीज को बिना नियमों का पालन किए चालक के साथ भेज दिया गया। यह लापरवाही नहीं है तो और क्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed