फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala agriculture expert ani s das collapse during live tv show died in hospital

Kerala: लाइव टीवी शो में लड़खड़ाकर गिरे केरल कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक, इलाज के दौरान हुई मौत

Sat, 13 Jan 2024 10:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 13 Jan 2024 10:00 AM IST
सार

शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे भी वह दूरदर्शन के कृषि दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में जब चर्चा चल रही थी, तभी डॉ. अनी एस दास अचानक से लड़खड़ाकर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
kerala agriculture expert ani s das collapse during live tv show died in hospital
डॉ. अनी एस दास (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक लाइव टीवी कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञ अचानक से लड़खड़ाकर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर के अनुसार, डॉ. अनी एस दास (59 वर्षीय) केरल कृषि विश्वविद्यालय में प्लानिंग निदेशक पद पर थे। वह अक्सर दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कृषि दर्शन कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ शामिल होते थे।
विज्ञापन


केरल सरकार में कई प्रोजेक्ट्स का नेतृत्व किया
शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे भी वह दूरदर्शन के कृषि दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में जब चर्चा चल रही थी, तभी डॉ. अनी एस दास अचानक से लड़खड़ाकर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते उनकी जान गई। डॉ. अनी एस दास ने केरल सरकार के पशुपालन विभाग में कई प्रोजेक्ट का नेतृत्व किया था। डॉ. दास कोल्लम जिले के कदाकल के निवासी थे और सेंटर फॉर बायो-रिसोर्स एंड एग्रीकल्चर सर्विसेज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर सेवा दे रहे थे। साथ ही वह केरल के पशुपालन विकास बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर भी थे। डॉ. दास को इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड 2012 और राजीव गांधी शिरोमणी अवार्ड 2009 से भी सम्मानित किया गया था।  
विज्ञापन


डॉ. अनी की पत्नी डॉ. विजी एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में फार्मेसी मेडिसिन की प्रोफेसर हैं और बेटी निकिता बेंगलूरू में रहती है। डॉ. दास ने जर्मनी से पढ़ाई की थी और केरल वेटरनरी एंड एनीमल साइंस यूनिवर्सिटी वायनाड से वेटरनरी मेडिसिन में पीएचडी की डिग्री हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed