फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy Rain in Kerala: Administration urged devotees to not to visit sabrimala temple amid heavy rainfall 

Heavy Rain in Kerala: श्रद्धालुओं से सबरीमाला मंदिर न आने की अपील, नौ लोग गवां चुके हैं जान 

Sun, 17 Oct 2021 11:12 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Oct 2021 11:12 AM IST
सार

केरल में बारिश के कारण पहाड़ियों में भूस्खलन शुरू हो गया है। ऐसे में सबरीमाला पहाड़ी पर चढ़ना खतरे से खाली नहीं है। भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें तीन के शव बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Heavy Rain in Kerala: Administration urged devotees to not to visit sabrimala temple amid heavy rainfall 
सबरीमाला मंदिर

विस्तार

केरल में भारी बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है। अब तक नौ लोग बारिश में अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच प्रशासन ने भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रविवार और सोमवार को पठानमथिट्टा जिले के सबरीमाला मंदिर आने से बचें। 

विज्ञापन


त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने भक्तों से अपील की है कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। इस कारण सबरीमाला पहाड़ी पर चढ़ना खतरे से खाली नहीं होगा। बोर्ड ने कहा है कि पठानमथिट्टा जिले में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन चुकी है और पंबा नदी का जलस्तर की खतरे के निशान से ऊपर आ चुका है। 
विज्ञापन


भूस्खलन में चार लोगों की हुई थी मौत
केरल के कोट्टायम में कूट्टिकल और इडुक्की जिले में कोक्कयार में भूस्खलन के कारण अब तक चार लोगों की मौत हो चुक हैं। केरल के मंत्री वीएन वसावन का कहना है कि अब तक तीन लोगों के शव ही बरामद हुए हैं। केरल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें और नदियों के किनारे व टूरिस्ट प्लेस के पास जाने से बचें। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कों का भी नुकसान हुआ है। जलभराव के कारण कई लोग फंस चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों सेनाओं को बुलाया गया
जानकारी के मुताबिक, बारिश के कारण स्थानीय प्रशासन द्वारा हालात संभावना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में जल, थल व वायु सेना से मदद मांगी गई। तीनों सेनाएं पहाड़ी क्षेत्रों में बसे गांवों की ओर निकल चुकी हैं। वहीं जल सेना की दक्षिणी कमान का कहना है कि वह रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed