{"_id":"696b122d62595601df0fc811","slug":"kerala-acid-attack-on-minor-girl-in-wayanad-neighbour-arrested-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: 14 साल की नाबालिग पर बुजुर्ग ने डाला तेजाब, पीड़िता का पड़ोसी है आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: 14 साल की नाबालिग पर बुजुर्ग ने डाला तेजाब, पीड़िता का पड़ोसी है आरोपी
Sat, 17 Jan 2026 10:08 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:08 AM IST
सार
केरल में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा 14 साल की किशोरी पर तेजाब फेंकने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और पीड़िता के परिवार के बीच कई मुद्दों पर नाराजगी थी, लेकिन आरोपी का इतना खौफनाक कदम उठाना बड़े सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
केरल पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में एक 14 साल की नाबालिग किशोरी पर बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा तेजाब डालने की घटना हुई है। इस घटना में पीड़िता बुरी तरह से जल गई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी, पीड़िता का पड़ोसी था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि वायनाड में एक 14 साल की किशोरी पर उसके पड़ोसी व्यक्ति ने तेजाब डाल दिया। आरोपी की पहचान राजू जोस (53 वर्षीय) के रूप में हुई है, जो प्रियदर्शी उनाथी, पुलपल्ली इलाके का निवासी है। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है, जब जोस ने कथित तौर पर पीड़िता महालक्ष्मी पर तेजाब डाल दिया। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है और आरोपी के पड़ोस में ही रहती है। पुलिस के अनुसार, दोनों पड़ोसियों के बीच कई मुद्दों पर नाराजगी थी। आरोपी ने हाल ही में पीड़ित छात्रा से उसका स्टूडेंट पुलिस कैडेट का यूनिफॉर्म मांगा था, लेकिन छात्रा ने इससे इनकार कर दिया था। इससे भी आरोपी पीड़िता से नाराज बताया जा रहा है।
हमले के बाद पीड़िता को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बाद में कोझिकोड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। घटना में पीड़िता 40 प्रतिशत तक जल गई है और उसके चेहरे पर भी गंभीर चोट आई है। पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Kerala: 'मुस्लिमों से दूसरे दर्जे के नागरिकों की तरह व्यवहार कर रही केंद्र सरकार', केरल सीएम ने ऐसा क्यों कहा?

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन