फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: a 16 year old girl and 3 people infected with Zika virus in Thiruvananthapuram

केरल: तिरुवनंतपुरम में एक 16 वर्षीय लड़की समेत तीन अन्य लोग जीका वायरस की चपेट में, 23 हुई संक्रमितों की संख्या

Wed, 14 Jul 2021 02:52 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 14 Jul 2021 02:52 AM IST
सार

  • केरल राज्य में अब तक जीका वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा था और अस्पताल द्वारा नमूने को कोयंबटूर स्थित एक प्रयोगशाला भेजा गया था जिसमें वायरस का पता चला।

विज्ञापन
Kerala: a 16 year old girl and 3 people infected with Zika virus in Thiruvananthapuram
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक 16 वर्षीय लड़की व तीन अन्य लोग मंगलवार को जीका वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि अब राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 23 हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी केरल में सोमवार को 73 वर्षीय एक महिला की जांच में जीका वायरस की पुष्टि हुई थी। अब राज्य में जीका वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में हो रहा था और अस्पताल द्वारा नमूने को कोयंबटूर स्थित एक प्रयोगशाला भेजा गया था जिसमें वायरस का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जॉर्ज ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इसी समय अलप्पुझा में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला की इकाई में पांच नमूने भेजे गए थे जिनमें जीका वायरस की पुष्टि नहीं हुई। रविवार को एक बच्चे समेत तीन लोगों में जीका वायरस के संक्रमण का पता चला था जिसके बाद सरकार ने राज्य के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जांच के लिए 2,100 किट की व्यवस्था की थी।

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है, लेकिन केरल में स्थिति इसके विपरीत है। 11 दिन यानी 11 जुलाई तक केरल में 1.28 लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसे देखकर विशेषज्ञों का कहना है कि सावधानी बरतने की जरूरत है। यह केरल में कोरोना की तीसरी लहर का आगमन है। इससे पहले पहली और दूसरी लहर में भी इसी तरह के रुझान देखने को मिले थे।

केरल देश का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां पिछले 11 दिनों में 1,28,951  से अधिक संक्रमण के केस दर्ज किए गए हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 25 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस दर्ज किए गए थे। वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी में 1-11 जुलाई के बीच केवल 870 मामले दर्ज किए गए हैं। 


केरल: इन जिलों में हालात चिंताजनक
केरल के मल्लपुरम, कोट्टयम, कासरगोड, कोझिकोड और थिसूर समेत 14 जिलों में कोरोना मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों से लेकर प्रशासन तक की चिंता बढ़ गई है। मल्लपुरम, कोट्टयम, कासरगोड में कोरोना वायरस के केस नियमित तौर पर बढ़ रहे हैं, जबकि कोट्टयम और थिसूर में मामले न बढ़ रहे हैं न ही घट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed