{"_id":"640e5e7809876a7001052c57","slug":"kerala-95-percent-smoke-under-control-ernakulam-collector-on-bramapuram-fire-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: कोच्चि वेस्ट प्लांट से उठ रहे धुएं पर मिली सफलता, एर्नाकुलम कलेक्टर ने कहा- 95 फीसदी नियंत्रण में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: कोच्चि वेस्ट प्लांट से उठ रहे धुएं पर मिली सफलता, एर्नाकुलम कलेक्टर ने कहा- 95 फीसदी नियंत्रण में
Mon, 13 Mar 2023 04:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, त्रिशुर
एएनआई, त्रिशुर
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 04:51 AM IST
सार
विदेश मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने रविवार को कोच्चि निगम के अपशिष्ट प्रबंधन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि कोच्चि के महापौर को ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र में लगी आग की घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोच्चि के ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र में लगी आग से निकलने वाले धुंए पर काबू पाने का प्रशासन की तरफ से दावा किया गया है। एर्नाकुलम जिला कलेक्टर ने रविवार को कहा कि ब्रह्मपुरम आग से कम से कम 95 प्रतिशत धुएं को नियंत्रित कर लिया गया है। सोमवार को आग को पूरी तरह बुझ जाने की उम्मीद है। कलेक्टर ने बताया कि ज्वलनशील गैसों की वजह से सुदूर क्षेत्रों में अभी आग लग सकती है। इस स्थिति से निपटने के लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की जाएगी।
भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
विदेश मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने रविवार को कोच्चि निगम के अपशिष्ट प्रबंधन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि कोच्चि के महापौर को ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र में लगी आग की घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। आग 2 मार्च को लगी थी और अभी तक पूरी तरह बुझी नहीं है। पिछले हफ्ते केरल उच्च न्यायालय ने भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अपशिष्ट संयंत्र में हर साल होने वाली आग की घटनाओं से निपटने के लिए किए गए उपायों के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया है। मुरलीधरन ने कहा, यह भ्रष्टाचार का मामला है। अनुबंध एक सीपीआईएम नेता के रिश्तेदार को दिया गया था। उन्होंने कोच्चि निगम को भंग करने की मांग की।
आग लगने के बाद से बचाव अभियान जारी
आग लगने की घटना के बाद से मौके पर बचाव अभियान शुरू किया गया था। जिसके तहत आग से प्रभावित क्षेत्रों में करीब पांच हजार से अधिक लीटर पानी का छिड़काव किया गया। 5 मार्च को, एर्नाकुलम के जिला प्रशासन ने कोच्चि निगम, नगर पालिकाओं और ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित की, क्योंकि साइट से निकलने वाले जहरीले धुएं के गुबार शहर को घेरे हुए थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करे सरकार
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने बुधवार को राज्य सरकार से कोच्चि में ब्रह्मपुरम अपशिष्ट संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने का आग्रह किया था। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि कचरे के टीले की आग से जहरीले धुएं ने लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा की हैं, उसके आसपास के लिए लोगों के लिए रहना मुश्किल हो गया है। सतीशन ने कहा कि क्षेत्र में तत्काल स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया जाना चाहिए और वहां वायु प्रदूषण के स्तर का परीक्षण करने के बाद पर्याप्त उपचार उपाय किए जाने चाहिए।