फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ken-Betwa River Linking Project Cleared

बुंदेलखंड की प्यास बुझाने के लिए केन-बेतवा संगम को मिली मंजूरी

Sat, 11 Feb 2017 11:57 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sat, 11 Feb 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
Ken-Betwa River Linking Project Cleared
- फोटो : Amar Ujala

सूखाग्रस्त बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत राहत की खबर है। सरकार ने नदी जोड़ परियोजना के तहत केन-बेतवा नदी को आपस में जोड़ने की मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन


क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई जरूरतों को पूरा करने के लिए निवेश की मंजूरी देने वाली समिति, जिसमें नीति आयोग और जल संसाधन मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल थे, ने 18000 करोड़ के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजना को हरी झंडी दे दी। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में इस प्रोजेक्ट को सक्रियता से आगे बढ़ाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी 2013 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष केंद्रीय जल संसाधन सचिव अमरजीत सिंह ने इस प्रोजेक्ट के निवेश की मंजूरी देने की पुष्टि कर दी है। अपनी तरह का यह पहला प्रोजेक्ट है, जिसमें मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की दो नदियों का संगम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्रालय की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी

Ken-Betwa River Linking Project Cleared

इस प्रोजेक्ट को नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्डलाइफ, जनजातीय मंत्रालय और पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। हालांकि पर्यावरण मंत्रालय की अंतिम मंजूरी मिलना अभी बाकी है। अभी वह विशेषज्ञ आकलन समिति की सिफारिशों पर विचार कर रहा है। इस प्रोजेक्ट का पहला चरण 9 साल में पूरा होगा और इस पर 9393 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

इस प्रोजेक्ट पर केंद्र को 60 फीसदी और राज्य को 40 फीसदी खर्च वहन करना था, लेकिन जल संसाधन मंत्रालय ने नीति आयोग से कहा कि इसका पैटर्न बदल कर 90 फीसदी केंद्र और 10 फीसदी राज्य का हिस्सा कर दिया जाए। 

सूत्रों का कहना है कि नीति आयोग तो इस प्रस्ताव पर सहमत है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय को लेना है। इस प्रोजेक्ट के दायरे में मध्य प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्न जिले की 3.69 लाख हेक्टेयर जमीन और उत्तर प्रदेश के महोबा, बांदा और झांसी जिले की 2.65 लाख हेक्टेयर जमीन आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed