मोदी के मां से मिलने पर बोले केजरीवाल, मैं तो रोज मिलता हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी मां से मिलने के लिए नियम तोड़ने वाले बयान पर खिंचाई करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनको अपना दिल बड़ा और मां को साथ में रखना चाहिए।
मोदी द्वारा ट्वीट करने के बाद केजरीवाल ने एक के बाद एक ट्वीट किए और कहा कि मैं मां से मिलने पर ढिंढोरा नहीं पीटता हूं।
केजरीवाल ने कहा कि “मैं अपनी माँ के साथ रहता हूँ, रोज उनका आशीर्वाद लेता हूँ लेकिन ढिंढोरा नहीं पीटता। मैं माँ को राजनीति के लिए बैंक की लाइन में भी नहीं लगाता।
हिंदू धर्म कहता है मां और पत्नी को संग रखा जाए
इसके बाद उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति कहती है कि आपको अपनी बूढ़ी माँ और धर्मपत्नी को अपने साथ रखना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास बहुत बड़ा है और उनको साथ में रखने के लिए अपना दिल बड़ा कीजिए।
केजरीवाल ने आगे कहा कि पीएम ने जिस तरह राजनीति के लिए नोटबंदी के दौरान अपनी मां को बैंक की लाइन में लगा दिया था, ऐसा मैं कभी नहीं कर सकता हूं।
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि, ''यह तो पीएम द्वारा पब्लिसिटी की हद हो गई है। यह बता कर वो दुनिया को क्या यह बताना चाह रहे हैं कि उन्होने अपनी मां पर उपकार किया है। मोदी जी हम यह रोजाना करते हैं और वो भी बिना किसी प्रचार के।''