{"_id":"670282efc2cc2013320a3852","slug":"kejriwal-said-i-did-not-steal-i-am-a-confectioner-i-am-making-sweets-for-peoples-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kejriwal: केजरीवाल बोले- मैंने चोरी नहीं की, 'मैं हलवाई, जनता की चीनी-तिल को रेवड़ी बनाकर बांट रहा'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kejriwal: केजरीवाल बोले- मैंने चोरी नहीं की, 'मैं हलवाई, जनता की चीनी-तिल को रेवड़ी बनाकर बांट रहा'
Sun, 06 Oct 2024 06:00 PM IST
पवन पांडेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:00 PM IST
सार
अब दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से कह रहे हैं कि वे चोर नहीं हैं। उन्होंने कोई चोरी नहीं की। वे तो हलवाई हैं, चीनी और तिल तो जनता का है, वे केवल उसे रेवड़ी बनाकर लोगों के बीच बांट रहे हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल बोले- मैंने चोरी नहीं की, मैं हलवाई हूं
- फोटो : X / @ArvindKejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा चुनाव समाप्त होते ही अरविंद केजरीवाल दिल्ली की चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। केजरीवाल ने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बनाने का निर्णय ले लिया है। भाजपा शराब घोटाले के सहारे केजरीवाल को जनता के बीच घेरने की योजना बना रही थी, लेकिन केजरीवाल उसी मुद्दे के सहारे जनता के बीच अपने आपको सही साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। वे जनता से कह रहे हैं कि वे चोर नहीं हैं। उन्होंने कोई चोरी नहीं की। वे तो हलवाई हैं, चीनी और तिल तो जनता का है, वे केवल उसे रेवड़ी बनाकर लोगों के बीच बांट रहे हैं। केजरीवाल इसके सहारे झुग्गी-झोपड़ियों के उसी मतदाता वर्ग पर निशाना साध रहे हैं जो उनकी सबसे बड़ी ताकत बना हुआ है।
मंच से अरविंद केजरीवाल ने दिखाई रेवड़ी
केजरीवाल पर इस बात के आरोप लगते रहे हैं कि वे मुफ्त की रेवड़ी बांटकर लोगों के वोट ले रहे हैं। लेकिन केजरीवाल ने इसे भी अपनी ताकत बनाने की कोशिश की। रविवार को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित उनकी दूसरी जनता की अदालत में आए सभी लोगों को रेवड़ी के पैकेट बांटे गए। हर पैकेट में छः रेवड़ियां थीं। केजरीवाल ने मंच से कहा कि वे अब तक लोगों को छः रेवड़ी (मुफ्त बिजली, पानी, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा, महिलाओं को मुफ्त सफर, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा) दे रहे थे। अब सातवीं रेवड़ी आने वाली है। यह रेवड़ी महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये नकद आर्थिक सहायता की होगी।
केजरीवाल ने पीएम मोदी को किया चैलेंज
आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि भाजपा और उनके सहयोगियों की इस समय देश के 22 राज्यों में सरकारें हैं, लेकिन किसी एक राज्य में भी वे लोगों को मुफ्त बिजली नहीं दे रहे हैं। यदि वे इन राज्यों में लोगों को मुफ्त बिजली दे दें तो वे स्वयं दिल्ली चुनाव में मोदी के लिए वोट मांगेंगे। इसके सहारे केजरीवाल गरीब मतदाताओं के बीच यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, लेकिन वे लोगों को फ्री में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि जो लोग आरोप लगा रहे हैं, वे अपने राज्यों में जनता को इस तरह की सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
पत्नी को नहीं बनाया मुख्यमंत्री, बेटे को नहीं दिया टिकट
केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपने बाद आतिशी मारलेना को मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री नहीं बनाया। चुनाव में दूसरे दलों के नेता अपने बेटे-बेटियों को टिकट देने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को कभी टिकट नहीं दिया। इसके सहारे गरीब मतदाताओं के बीच अरविंद केजरीवाल एक बार फिर अपनी छवि मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह कोशिश कितनी कामयाब रहेगी, यह चुनावों में ही पता चल पाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन