फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal's wife took VRS

दिल्ली के सीएम केजरीवाल की आईआरएस पत्नी ने लिया वीआरएस

Wed, 13 Jul 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal's wife took VRS
सुनीता केजरीवाल - फोटो : PTI

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) से स्वैच्छिक रिटायरमेंट (वीआरएस) ले लिया है। आयकर विभाग में उन्होंने 22 सालों तक काम किया।

विज्ञापन


वह दिल्ली में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण में आयकर आयुक्त के पद पर तैनात थीं। उन्होंने इसी साल वीआरएस के लिए आवेदन किया था, जिस पर हाल ही में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


सीबीडीटी आईआरएस का कैडर नियंत्रण विभाग है। सीबीडीटी ने अपने आदेश में कहा है कि वीआरएस 15 जुलाई से प्रभावी होगी। वह पेंशन लाभ लेने की हकदार होंगी क्योंकि उन्होंने 20 साल से अधिक समय तक सेवा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल 1995 बैच के आईआरएस अधिकारी थे

Kejriwal's wife took VRS
हालांकि मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि सुनीता को इस बात की चिंता सता रही थी कि वर्तमान दिल्ली की आप सरकार और केंद्र के बीच जारी तनातनी की वजह से कहीं उन्हें प्रताड़ित न होना पड़े। इसलिए उन्होंने वीआरएस लेने का फैसला किया।

सुनीता 1993 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं जबकि केजरीवाल 1995 बैच के आईआरएस अधिकारी थे।

भोपाल में प्रशिक्षण के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और बाद में दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed