{"_id":"57ddcf1a4f1c1bd138d47e40","slug":"kejriwal-s-tongue-had-to-be-trimmed-as-he-spoke-against-pm-modi-manohar-parrikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की जुबान कतर देनी चाहिए : पर्रिकर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केजरीवाल की जुबान कतर देनी चाहिए : पर्रिकर
एजेंसी/ पणजी
Updated Sun, 18 Sep 2016 07:43 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कड़ी आलोचना की है। हाल में अपनी जीभ की सर्जरी कराने वाले केजरीवाल के बारे में परिकर ने कहा कि उनकी जबान छोटी कर देनी चाहिए, क्योंकि प्रधानमंत्री के खिलाफ ज्यादा बोलने के कारण उनकी जुबान लंबी हो गई है। हालांकि बीमारी की छुट्टी पर होने के कारण रक्षा मंत्री ने केजरीवाल के प्रति सहानुभूति जताई है।
विज्ञापन
परिकर ने गोवा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा कि दिल्ली में केजरीवाल प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बोलते हैं और यहां (गोवा में) मेरे खिलाफ। इसके कारण उनकी जबान लंबी हो गई है इसलिए उसे छोटा कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
हालांकि इस टिप्पणी के तुरंत बाद उन्होंने कहा ‘मुझे केजरीवाल के प्रति पूरी सहानुभूति है, क्योंकि वह स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर हैं।’ रक्षा मंत्री ने दिल्ली से नदारद रहने पर आप नेताओं की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली चिकनगुनिया की चपेट में है और इस बीमारी से 40 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन