फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal-LG congress in tough battle

केजरीवाल-एलजी में जंग से मुश्किल में कांग्रेस, 4 सीएम के तेवरों ने बढ़ाया पार्टी का असमंजस

Mon, 18 Jun 2018 02:18 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jun 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal-LG congress in tough battle
kejriwal lg
लोकसभा चुनाव से पूर्व गैर भाजपा दलों का महागठबंधन बनाने की योजना पर काम कर रही कांग्रेस की उलझन सीएम अरविंद केजरीवाल और एलजी अनिल बैजल की जंग ने बढ़ा दी है। केजरीवाल के समर्थन में चार गैरकांग्रेसी मुख्यमंत्रियों के मोर्चा खोलने से इस मुद्दे पर आप सरकार का विरोध कर रही कांग्रेस सकते में है। अचानक जिस आक्रामक तेवरों से पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, केरल और कर्नाटक के सीएम केजरीवाल के समर्थन में उतरे हैं, उससे कांग्रेस को महागठबंधन बनाने के अभियान में पलीता लगने का डर सता रहा है। 
विज्ञापन


यही कारण है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस मामले में पहले केजरीवाल का विरोध कर रही राज्य इकाई को चुप्पी साधने का निर्देश दिया है। शनिवार को सियासी तस्वीर तब पलट गई जब चार मुख्यमंत्रियों ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू, पी. विजयन और एचडी कुमारस्वामी ने केजरीवाल के पक्ष में मोर्चा खोल दिया। रविवार को भी इन मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष इस मामले को उठाया। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी कांग्रेस के रवैये पर अपनी नाराजगी का इजहार करने से नहीं चूकी। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि कांग्रेस इस मामले में केजरीवाल के पक्ष में क्यों नहीं खड़ी हो रही? इसके पीछे कांग्रेस की क्या राजनीति है यह कांग्रेस की बताएगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस के सामने दिल्ली का भी संकट

कांग्रेस के सामने इस मामले को लेकर दिल्ली का भी संकट है। अगर इस मुद्दे पर पार्टी केजरीवाल के पक्ष में खड़ी हुई तो वह राज्य में अपना खोया आधार हासिल नहीं कर पाएगी। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के परंपरागत मतदाता वर्ग में ही पैठ बढ़ा कर करिश्माई जीत हासिल करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed