फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal in Goa: Told both Congress and BJP corrupt, said - Mil baant ke malai khate hain

केजरीवाल का आरोप: कांग्रेस और भाजपा दोनों भ्रष्ट, गोवा में बोले- मिल बांटकर खाते हैं मलाई

Mon, 01 Nov 2021 05:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 01 Nov 2021 05:30 PM IST
सार

आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आप ने भी दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने वहां पहुंचकर सत्तारूढ़ भाजपा व विपक्षी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। 
 

विज्ञापन
Kejriwal in Goa: Told both Congress and BJP corrupt, said - Mil baant ke malai khate hain
arvind kejariwal in goa - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली के सीएम व आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गोवा में कांग्रेस व भाजपा पर जमकर सियासी आरोप लगाए। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस व भाजपा दोनों भ्रष्ट हैं और दोनों  मिले हुए हैं, दोनों मिल बांटकर मलाई खाते हैं।' 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कांग्रेस इसलिए BJP के ख़िलाफ नहीं बोलती क्योंकि उन्हें पता है अगर वो बोलेंगे तो उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा। 10 साल से भाजपा की सरकार है और कांग्रेस के एक भी मंत्री और सीएम के खिलाफ एक भी केस क्यों दर्ज नहीं हुआ?
विज्ञापन


केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सत्यपाल मलिक ने जब केंद्र सरकार को गोवा के मुख्यमंत्री के बारे में बताया तो केंद्र सरकार ने उन्हें पद से ही हटा दिया। कांग्रेस भी भ्रष्टाचार करती थी और बीजेपी भी भ्रष्टाचार कर रही है, दोनों ही भ्रष्टाचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा के लोगों को मुफ्त अयोध्या व अजमेर शरीफ ले जाएंगे, तीसरी गारंटी
पणजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने गोवा के लोगों से वादा किया कि यदि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आई तो वे गोवा के लोगों को अयोध्या व अजमेर शरीफ समेत विभिन्न स्थानों की तीर्थयात्रा कराएंगे। उन्होंने कहा कि गोवा के लोगों को यह तीसरी गारंटी है, जो आप दे रही है। 

केजरीवाल ने कहा कि जब हम चुनावी गारंटी की घोषणा कर रहे थे, तो भाजपा पूछ रही थी कि पैसा कहां से लाओगे? इसका जवाब गोवा के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दे दिया है। बकौल केजरीवाल मलिक ने कहा था कि एक साल तक गोवा के राज्यपाल के दौरान उन्होंने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार पाया। 


'केजरीवाल की गारंटी है, पूरी कर के ही रहेंगे'
इससे पूर्व आप ने गोवा में पार्टी की सरकार बनने पर हर परिवार के कम से कम एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने और नौकरी मिलने तक बेरोजगारी भत्ता देने की गारंटी दी है। इसके अलावा राज्य में पर्यटन व खनन की बुरी स्थिति को देखते हुए हर परिवार को हर माह 5000 रुपये देने की गारंटी दी है। केजरीवाल ने कहा कि आप के रोजगार गारंटी कार्यक्रम के तहत 1.12 लाख परिवारों ने पंजीयन कराया है। उन्होंने वादा किया कि 'केजरीवाल की गारंटी है, पूरी कर के ही रहेंगे'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed