{"_id":"620937165a5b7b1c6d3e2beb","slug":"kcr-wants-himanta-sarma-sacked-for-father-son-barb-at-rahul-gandhi-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himanta Biswa Sarma Controversy: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से की असम के सीएम को हटाने की मांग, राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Himanta Biswa Sarma Controversy: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से की असम के सीएम को हटाने की मांग, राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी
Sun, 13 Feb 2022 10:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:21 PM IST
सार
सरमा ने सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने, कोविड रोधी टीके की प्रभावकारिता के बारे में प्रश्न करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ शुक्रवार को उत्तराखंड में कुछ टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन
के. चंद्रशेखर राव
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए सरमा पर तत्काल कार्रवाई की। राव ने सरमा के बयान के लिए उन पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदीजी, क्या यही हमारी भारतीय संस्कृति है? क्या यही वेदों, महाभारत ,रामायण और भगवद् गीता में सिखाया गया है? मैं भाजपा अध्यक्ष नड्डा जी से प्रश्न करता हूं कि क्या यही हमारी संस्कृति है?
विज्ञापन
राव ने यहां से 55 किलोमीटर दूर रायगिरि में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप उन्होंने हटाइए। मैं यह मांग कर रहा हूं। क्या कोई मुख्यमंत्री इस तरह से बात करता है? हर बात की सीमा होती है। आप अहंकारी हैं? तमाशा कर रहे हैं, आपको लगता है कि लोग चुप रहेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, सरमा ने सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने, कोविड रोधी टीके की प्रभावकारिता के बारे में प्रश्न करने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ शुक्रवार को उत्तराखंड में कुछ टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन
अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए राव ने कहा कि क्या यही भाजपा की संस्कृति है? क्या यही हिंदू धर्म और संस्कृति है, मैं एक भारतीय होने के नाते यह मांग कर रहा हूं। मैं शर्मसार हूं। यह देश के लिए अच्छा नहीं है। आप को क्या लगता है कि हम हाथ बांधे चुप रहेंगे।
केसीआर ने कहा कि 2025 तक भारतीय अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का बनाने से अच्छा कुछ नहीं हेा सकता, लेकिन आप क्या अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं? कुछ भी तो नहीं। यदि आपके पास नवीन कौशल है, तो कृपया चीन और सिंगापुर जैसा कुछ करें।
उन्होंने कहा कि असली सच्चाई यह है कि 2025 तक भारत को 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए, हमें प्रधान मंत्री या वित्त मंत्री की आवश्यकता नहीं है। यह पैसे के कंपाउंडिंग का जादू है। कोई भी फाइनेंसर यह बता सकता है।
उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर इतनी नफरत और हिंसा क्यों? आप देश को कहां ले जाना चाहते हैं? पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अर्बन नक्सली हो गई है, दरअसल बीजेपी नेताओं का दिमाग खराब हो गया है। विभाजनकारी राजनीति करने वाली पार्टी को बंद कर देना चाहिए।
राहुल और मोदी पर क्या बोले...
उन्होंने कहा कि मेरा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कोई संबंध नहीं है, यहां तक कि उनकी पार्टी से भी नहीं। वह एक सांसद हैं, जिनका पारिवारिक इतिहास रहा है। असम के मुख्यमंत्री को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या अमेरिका का चुनाव कुछ अहमदाबाद नगर निगम का चुनाव है? पीएम मोदी अमेरिकी धरती से 'अबकी बार ट्रंप सरकार' का आह्वान कैसे कर सकते हैं? ट्रंप की हार के बाद अब भारत ने अपना सम्मान खो दिया।