फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KC Venugopal: Some leaders quit Congress the moment they receive notices from Central agencies

सियासत: 'जांच एजेंसियों ने थमाया नोटिस तो भाजपा में चले गए', कांग्रेस से नेताओं के इस्तीफे पर बोले वेणुगोपाल

Mon, 08 Apr 2024 01:31 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलाप्पुझा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलाप्पुझा Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 01:31 PM IST
सार

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर दो टूक शब्दों में कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के नोटिस मिलते ही वे डर कर भाजपा में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
KC Venugopal: Some leaders quit Congress the moment they receive notices from Central agencies
केसी वेणुगोपाल (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

कुछ कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों से नोटिस मिलते ही कुछ नेता पार्टी छोड़ देते हैं और जाकर सत्तारूढ़ दल भाजपा में शामिल हो जाते हैं। साथ ही उन्होंने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जैसे नेताओं की सराहना करते हुए कहा कि उन पर भी कई केंद्रीय एजेंसियों का दबाव था, लेकिन उन्होंने भाजपा को हरा दिया।
विज्ञापन


शिवकुमार जैसे नेता हर कोई नहीं होते- वेणुगोपाल
केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जैसे ही कुछ नेताओं को जांच एजेंसियों ने नोटिस थमाए, तो वह कांग्रेस छोड़ भाजपा के चरणों में जा गिरे। उन्होंने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शिवकुमार को जेल भेजा गया। बिना कारण के वे तिहाड़ जले भेजा गया। साथ ही उन्हें कहा था कि अगर वह पार्टी छोड़ने के लिए तैयार है तो उन्हें रिहा कर दिया जाएगा। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। शिवकुमार ने कहा था कि कांग्रेस मेरी मां है, वह इसे कभी नहीं छोड़ेंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि मैं शिवकुमार के लिए वास्तव में खुश हूं। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल, जो अलप्पुझा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, एक चुनावी अभियान के दौरान मंच पर शिवकुमार भी उनके साथ थे। 
विज्ञापन


'जैसे ही मिलता है नोटिस, भाजपा में शामिल हो जाते हैं' 
वेणुगोपाल ने आगे कहा, कुछ नेता ऐसा नहीं कह सकते हैं। जांच एजेंसियों से नोटिस मिलने पर वे आसानी से आत्मसमर्पण कर देते हैं और राजनीतिक विरोधियों के पैरों पर गिर जाते हैं। वेणुगोपाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लगातार आलोचना के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की भी आलोचना की। उन्होंने दोहराया कि अगर विजयन राहुल गांधी की आलोचना करके किसी को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं तो कांग्रेस को इससे कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा मकसद ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना- वेणुगोपाल
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस एक मिशन पर है। वह है भारत को दोबारा हासिल करना, इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतनी होंगी। वेणुगोपाल वर्तमान सांसद एलडीएफ के एएम आरिफ और भाजपा की शोभा सुरेंद्रन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed