फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KC Venugopal Letter to Prez Droupadi Murmu Kerala Governor Row Constitutional Crisis Law and order issue know

Kerala Governor Row: कांग्रेस MP का राष्ट्रपति को पत्र, केरल में कथित सांविधानिक संकट का संज्ञान लेने की अपील

Thu, 26 Jun 2025 07:32 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 26 Jun 2025 07:32 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि उन्होंने केरल में सांविधानिक संकट और कानून व्यवस्था की स्थिति को रेखांकित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। उन्होंने राष्ट्रपति से इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेने की अपील भी की। जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
KC Venugopal Letter to Prez Droupadi Murmu Kerala Governor Row Constitutional Crisis Law and order issue know
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल में राजभवन से जुड़े विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी के सांसद केसी वेणुगोपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना पत्र साझा किया और कहा, 'मुझे विश्वास है कि राष्ट्रपति इस मामले को पूरी गंभीरता से लेंगी।' वेणुगोपाल ने सांविधानिक संकट का जिक्र करते हुए केरल की कानून व्यवस्था को भी रेखांकित किया। कांग्रेस पार्टी के सांसद ने राजभवन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

विज्ञापन


राज्यपालों को मंत्रिपरिषद की सलाह पर काम करना चाहिए
केरल से निर्वाचित राज्यसभा सदस्य वेणुगोपाल ने एक्स पर पत्र साझा कर लिखा, केरल के राजभवन में संविधान विरोधी दृष्टिकोण के कारण राज्य में सांविधानिक संकट और कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि देश की सांविधानिक व्यवस्था के मुताबिक राजभवन और राज्यपालों को मंत्रिपरिषद की सलाह पर काम करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव नहीं चाहती
बकौल वेणुगोपाल, भाजपा शासन के इस दौर में राजभवन संविधान की मूल भावना को बनाए रखने के बजाय भगवा विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं। बार-बार विवाद हो रहा है। आए दिन राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव हो, लोग ऐसा नहीं चाहते। उन्होंने कहा, 'मुझे विश्वास है कि राष्ट्रपति इस मामले को पूरी गंभीरता से लेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed