फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KC Venugopal has been urgently called to Delhi by Congress interim President Sonia Gandhi

Congress President Election: राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे या नहीं,,,केसी वेणुगोपाल ने दिया ये अहम बयान

Tue, 20 Sep 2022 05:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 20 Sep 2022 05:11 PM IST
सार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को तत्काल दिल्ली बुलाया है।

विज्ञापन
KC Venugopal has been urgently called to Delhi by Congress interim President Sonia Gandhi
केसी वेणुगोपाल(फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संगठनात्मक चर्चा के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल को तत्काल दिल्ली बुलाया। वेणुगोपाल राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भाग ले रहे थे  लेकिन कॉल आने के बाद अब वे दिल्ली पहुंच गए। केसी वेणुगोपाल सोनिया और राहुल गांधी के करीबी सहयोगियों में से एक माने जाते हैं। वे पार्टी की हर रणनीति में अपना सुझाव देते भी नजर आते हैं। माना जा रहा था कि वेणुगोपाल कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव में सलाह देने के लिए ही सोनिया से मिले। वेणुगोपाल ने बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कोई भी लड़ सकता है। यह पूरी तरह से स्वतंत्र और पारदर्शी होंगे। सिर्फ राहुल गांधी ही फैसला कर सकते हैं कि वे इस पद  के लिए खड़े होंगे या नहीं

विज्ञापन


कल सोनिया ने शशि थरूर से की थी मुलाकात
जानकारी के मुताबिक दिल्ली में थरूर और सोनिया गांधी के बीच अहम मुलाकात हुई और कांग्रेस के कई नेता इस दौरान मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खड़े होने के लिए शशि थरूर को सोनिया गांधी की ओर से हरी झंडी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक, थरूर ने सोनिया गांधी से कहा कि वे पार्टी अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी पेश करना चाहते हैं। इस पर सोनिया ने कहा कि हर कोई चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन


राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग तेज, अब तक सात राज्यों ने प्रस्ताव पारित किए
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नजदीक आने के साथ ही राहुल गांधी को फिर से कमान सौंपने की मांग तेज होती जा रही है। गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद अब तमिलनाडु, बिहार, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को राहुल को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया। तमिलनाडु, बिहार और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समितियों की बैठक सोमवार को हुई। इसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को फिर से पार्टी की कमान संभालने संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सूत्रों का कहना है कि राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग की मुहिम में अन्य राज्य भी जल्द शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जिसकी पहचान नेहरू परिवार से है उन्हें ही पार्टी के नेता करेंगे वोट: के मुरलीधरन
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर के कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेता के मुरलीधरन ने मंगलवार को कहा कि राज्य की पार्टी केवल उन लोगों को वोट देगी जिसकी पहचान नेहरू परिवार से है। उन्होंने राहुल गांधी के लिए पार्टी प्रमुख का पद संभालने की इच्छा भी व्यक्त की और कहा कि शीर्ष पद को स्वीकार करने की उनकी अनिच्छा सभी के लिए चिंता का कारण है। उन्होंने यहां चल रही भारत जोड़ी यात्रा से इतर संवाददाताओं से कहा कि किसी के बीच इस बात को लेकर कोई विवाद नहीं है कि राहुल गांधी आकर पद ग्रहण करें। लेकिन यह उन पर निर्भर करता है कि वह इस पद को स्वीकार करते हैं या नहीं। लोकसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बारे में स्पष्ट तस्वीर 30 सितंबर को पता चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed