फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kaushal swaraj's best rply on twitter

ट्विटर पर सुषमा के पति से पूछा सवाल, जवाब सुनकर नहीं रुक पाएगी हंसी

Mon, 20 Feb 2017 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
Kaushal swaraj's best rply on twitter
- फोटो : indian express

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की गिनती मोदी सरकार के उन नेताओं में होती है जो ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। ऐसे ढेरों किस्से हैं जिसमें ट्विटर पर सुषमा की सक्रियता ने कई लोगों को मुसीबत से बाहर निकलने में काफी मदद की। इसके चलते उनकी काफी प्रशंसा भी होती है। 

विज्ञापन


ट्विटर पर सुषमा स्वराज की हाजिरजवाबी की भी काफी चर्चा में रहती है, इस कारण लाखों लोग उन्हें फॉलो भी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सुषमा की तरह उनके पति कौशल स्वराज भी काफी हाजिरजवाब हैं। इसी का एक नजारा देखने को मिला उनके एक ट्वीट में। 
विज्ञापन


ट्विटर पर एक यूजर ने कौशल स्वराज से अजीब सा सवाल पूछ लिया, कोई और होता तो शायद उस सवाल पर अटक सकता था लेकिन कौशल स्वराज ने जो जवाब दिया उसे सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में अंकू त्यागी नाम के एक यूजर ने कौशल से पूछा की "सर आप ट्विटर पर सुषमा स्वराज को फॉलो नहीं करते हैं...क्यों।" इस पर कौशल स्वराज का जवाब था 'क्योंकि मैं यमन और लिबिया में फंसा हुआ नहीं हूं।" कौशल के इस जवाब को हजारों लोगों ने रीट्वीट किया।

सुषमा की तरह काफी हाजिरजवाब हैं कौशल स्वराज

Kaushal swaraj's best rply on twitter

ऐसा नहीं है क‌ि ट्विटर पर गवर्नर स्वराज नाम के हैंडल से ट्वीट करने वाले कौशल स्वराज ने पहली बार ही ऐसा मजेदार जवाब दिया हो। कुछ दिन पहले एक यूजर ने उनसे पूछा था कि "आप आखिरी बार सुषमा स्वराज से कब मिले थे।" इस पर उनका जवाब था कि "क्या आप एक आरटीआई एक्टिविस्ट हैं।" 

इसी दिन एक अन्य ट्विटर ने उनसे सवाल किया कि "सर आप और सुषमा स्वराज दोनों का सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का है, ऐसे में आप दोनों जब भी साथ होते होंगे तो माहौल काफी मजेदार रहता होगा।" इस पर उनका जवाब था कि "कॉमेडी पिछले 42 सालों से जारी है।"

एक अन्य ट्वीट में एक यूजर ने कौशल से पूछा की "आपकी और सुषमा जी की अरेंज मैरिज हुई ‌थी या लव मैरिज।" इस पर उन्होंने उल्टे यूजर से ही पूछ लिया "प्रत्येक के लिए गारंटी अवधि क्या है।"

ऐसा ही एक और मजेदार ट्वीट था जिसमें एक यूजर ने उनसे सुषमा स्वराज के बारे में पूछ लिया, कि "सर थोड़ी उत्सुकता है आज सुषमा जी दिनभर ट्विटर पर एक्टिव नहीं रही हैं। सब ठीक तो है।" इस पर उनका जवाब था कि "हां, कि अगर वो ट्वीट नहीं कर रही हैं तो समझो सबकुछ ठीक है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed