फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   katju said We offer you Kashmir but on the condition you also take Bihar

काटजू ने किया शदीहों का अपमान, घिरने पर बोले मजाक था

Tue, 27 Sep 2016 10:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
katju said We offer you Kashmir but on the condition you also take Bihar
मार्कंडेय काट्जू
मार्कंडेय काटजू का फेसबुक पोस्ट एक बार फिर चर्चा में है। काटजू ने अपनी पोस्ट में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए बिहार का जिक्र किया है, जिसपर विवाद हो गया है। हालांकि, इस पर विवाद होने के बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह मजाक कर रहे थे।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, 'पाकिस्तान हम एक बार में ही अपने विवाद खत्म करते हैं। हम आपको बिहार की शर्त पर कश्मीर ऑफर कर रहे हैं। यह एक पैकेज डील है। आपको पूरा पैकेज लेना होगा या फिर कुछ नहीं। या तो आपको कश्मीर और बिहार दोनों लेना होगा या कुछ नहीं। हम आपको अकेले कश्मीर नहीं दे सकते हैं।'
विज्ञापन


मार्कंडेय काट्जू यही नहीं रुके। उन्होंने आगे लिखा,  'आगरा समिट में अटल बिहारी वाजपेयी ने यह ऑफर परवेज मुशर्रफ को दिया था। लेकिन, उसने बेवकूफी के साथ ठुकरा दिया था। अब यह ऑफर फिर से आ गया है। मत चूक ऐ चौहान।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिराक गोरखपुरी का किया जिक्र

katju said We offer you Kashmir but on the condition you also take Bihar
मार्कंडेय काट्जू
मार्कंडेय काट्जू ने इसके बाद अपने एक दूसरे पोस्ट में लिखा है, 'इलाबाद यूनिवर्सिटी में मेरे इंग्लिश टीचर फिराक गोरखपुरी ने कहा था कि हिंदुस्तान को खतरा पाकिस्तान से नहीं, बल्कि बिहार से है। मुझे अभी तक समझ में नहीं आया कि उनका क्या मतलब था।'

काटजू के इस बयान पर जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह राजद्रोह का मामला है और इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बिहार के लोगों का अपमान किया है। काटजू का ये कमेंट बेहद आपत्तिजनक है।

काटजू ने किया शदीहों का अपमान, घिरने पर बोले मजाक था

katju said We offer you Kashmir but on the condition you also take Bihar
मार्कंडेय काट्जू

 सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने अपने फेसबुक पर एक बार फिर विवादित बात लिख दी। इसको शहीदों और बिहार का अमपान माना जा रहा है। चारों तरफ से आलोचना होने केबाद कटजू ने खुद के लिखे पर माफी तो नहीं मांगी, मगर इतना जरूर कहा कि यह सिर्फ मजाक था। लोग उसे समझ नहीं पाए।

लोगों में  सेंस आफ ह्यूमर नहीं हैं। दरअसल, उड़ी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता सामने आने और उसके सबूत वहां  केभारत में राजदूत अब्दुल बासित को सौंपे जाने केसाथ ही पड़ौसी देश के खिलाफ देश में गुस्सा है। उड़ी में   शहीद हुए 18 जवानों के घरवाले बदले की मांग कर रहे हैं। सरकार हर स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए रणनीति बना रही है।

इस बीच मार्कंडेय काटजू ने शहीदों का अपमान कर डाला। जस्टिस काटजू ने दो दिन पहले अपनी फेसबुक पर ऐसा कुछ लिख दिया कि जिसकी बड़ पैमाने पर अलोचना शुरू हो गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह काटजू केबयान से असहमत हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस बयान पर नाराजगी जताई। इसके अलावा बड़ी तादाद में  लोगों  ने नाराजगी भरे कमेंट्स किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed