फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kathua Gangrape: PV Dinesh requested the CJI to take suo moto cognisance in this matter

कठुआ गैंगरेप: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भेजा नोटिस

Fri, 13 Apr 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 Apr 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
Kathua Gangrape: PV Dinesh requested the CJI to take suo moto cognisance in this matter
सुप्रीम कोर्ट

जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह खुद इस दिल दहला देने वाली घटना का संज्ञान लेगा। इसके लिए कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों को पेश करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट लिखित में यह उल्लेखित करना चाहता है कि जम्मू के वकीलों ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर करने से रोका था। इसके अलावा उन्होंने पीड़िता के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रही वकील को भी धमकाया था। कोर्ट का कहना है कि अब वह खुद इस मामले की जांच करेगा। 

विज्ञापन

 
बता दें कि इस मामले में क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट दायर कर दी है लेकिन जम्मू और कश्मीर के वकील कानूनी कार्यवाही नहीं होने दे रहे हैं। वकील पीवी दिनेश ने सुप्रीम कोर्ट में जम्मू और कश्मीर के वकीलों का उल्लेख किया है जो कठुआ बलात्कार के मामले में कार्यवाही को रोक रहे हैं और चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से मामले में स्वत: संज्ञान लेने की अपील की है। दीपक मिश्रा की पीठ इस याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गई है।
विज्ञापन


पीवी दिनेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया, जम्मू और कश्मीर बार एसोसिएशन, जम्मू हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और कठुआ बार एसोसिएशन को नोटिस भेजा है। उन्हें यह नोटिस इसलिए भेजा गया है क्योंकि वकील कथित तौर पर चार्जशीट को दायर होने से रोक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को कठुआ की 'निर्भया' का केस लड़ रही वकील ने भी कहा था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और उन्हें केस से पीछे हटने के लिए कहा जा रहा है। वकील दीपिका एस राजावत ने कहा था- जम्मू-कश्मीर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस सलाठिया मुझे जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट में मिले और धमकाया कि केस मत लड़ो। अब वह झूठ बोल रहे हैं कि मैंने हाथ जोड़कर अपील की। आज मेरी नजरों में उनकी कोई इज्जत नहीं बची है।

बता दें कि आठ साल की बच्ची को उस समय अगवा किया गया था जब वह चराने के लिए लाए अपने घोड़ों को ढूंढ रही थी। अपने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग ने मासूम को अगवा करके एक मंदिर में बंधक बनाकर रखा। इसके बाद लगातार एक हफ्ते तक मासूम के साथ सात लोगों ने बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या करके शव जंगल में फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed