फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kathua chargesheet reveals gory details of how 8-year-old was raped

कठुआ कांड: पुलिस अधिकारियों ने की थी सबूत मिटाने की कोशिश, सोची समझी साजिश था रेप

Wed, 11 Apr 2018 10:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
Kathua chargesheet reveals gory details of how 8-year-old was raped
प्रतीकात्मक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आठ वर्षीय बालिका के साथ जनवरी में हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में नया खुलासा हुआ है कि 8 साल की इस बच्ची को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में हत्या कर दी। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस की साखा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 15 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें खुलासा हुआ है कि बच्ची का अपहरण, बलात्कार और  हत्या इलाके से इस अल्पसंख्यक समुदाय को हटाने की एक सोची समझी साजिश का हिस्सा थी। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। बताया जा रहा है कि इस मामले का मास्टरमाइंड रिटायर्ड राजस्व अफसर संजी राम है। ओरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के भतीजे और बेटे को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में जांच से जुड़े अधिकरियों को सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें  पुलिस अधिकारी दीपक खजूरिया, सुरिंदर कुमार, प्रवेश कुमार, सहायक पुलिस इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल तिलक राज शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बच्ची के पिता मोहम्मद यूसुफ ने 12 जनवरी को हीरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में कहा था कि उनकी बच्ची 10 जनवरी को जानवरों के लिए घास लाने नजदीक के जंगल गई थी, जहां से वापस नहीं लौटी। मामले में पुसिस ने जांच के बाद 22 जनवरी को यह मामला क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया गया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed