फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kathak maestro Pandit Birju Maharaj passes away: PM Narendra Modi and others expresses grief and condolences on the demise of Pandit Birju Maharaj

नहीं रहे कथक सम्राट: पंडित बिरजू महाराज का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

Mon, 17 Jan 2022 09:25 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jan 2022 09:25 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा - भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज के निधन से अत्यंत दुख हुआ है।

विज्ञापन
Kathak maestro Pandit Birju Maharaj passes away: PM Narendra Modi and others expresses grief and condolences on the demise of Pandit Birju Maharaj
पंडित बिरजू महाराज के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का सोमवार को निधन हो गया। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 वर्षीय बिरजू महाराज ने दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनके निधन से संगीत प्रेमियों सहित बॉलीवुड जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया- 

विज्ञापन

भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। 

विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पंडित बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- पंडित बिरजू महाराज का निधन एक युग के अंत का प्रतीक है। उनके निधन से भारतीय संगीत और संस्कृति में एक गहरा शून्य बन गया है। वह कथक को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने में अद्वितीय योगदान देकर एक प्रतीक बन गए। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed