फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    Kashmiri girls who pelted stones dreams of playing football for India

पुलिस पर पत्थर बरसाने वाली लड़की बोली- भारत के लिए फुटबॉल खेलना चाहती हूं

Wed, 26 Apr 2017 12:08 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 26 Apr 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
 Kashmiri girls who pelted stones dreams of playing football for India
KASHMIR (File photo) - फोटो : PTI

पुलिस पर पत्थर बरसाने वाली लड़कियां हरे रंग की जर्सी पहने हुए एक विशाल मैदान में फुटबॉल खेलती हुई दिखाई दी हैं। पत्थर बरसाने वाली लड़की का कहना है कि वह देश के लिए फुटबॉल खेलना चाहती है। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक कश्मीर की 21 वर्षीय अफशान आशिक ने कहा, 'हां, मैंने कल पत्थरबाजी की थी, लेकिन इसका इससे कोई मतलब नहीं है  कि मैं क्या करना चाहती हूं। मैं राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए फुटबॉल खेलना चाहती हूं।' अफशान कश्मीर की पहली महिला फुटबॉल टीम की कोच है। 
विज्ञापन


अफशान सरकारी महिला कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसकी टीम में कोठी बाग के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय की 20 लड़कियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को जब वह फुटबॉल प्रैक्टिस के लिए जा रही थी, तब उन्होंने कुछ लड़कों को पुलिस पर पत्थरबाजी करते हुए देखा था। बता दें कि वह छात्र पिछले सप्ताह पुलवामा डिग्री कॉलेज में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफशान ने कहा कि मैंने लड़कियों से परेशान न होने और मामले के शांत होने का इंतजार करने को कहा था लेकिन पुलिस ने हमें गलत समझा। और पुलिस को लगा कि हम वहां पत्थरबाजी करने के लिए खडे़ थे। एक पुलिस वाले ने आकर हमारे बीच की एक लड़की को थप्पड़ मारा, जिसके बाद हम लोग क्रोधित होकर पत्थर मारने लगे थे।


हालांकि मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़कियों ने समझा कि पुलिस कार्रवाई करने से पीछे हट गई है। इसीलिए उन्होंने पत्थर फेंकना शुरु कर दिया। बहरहाल सीआरपीएफ और पुलिस ने अपने आप पर नियत्रंण रखा जिस वजह से किसी विद्यार्थी को चोट नहीं लगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed