{"_id":"5b5b7bdd4f1c1bc6508b7517","slug":"karunanidhi-critical-being-rushed-to-hospital-past-midnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीयू में करुणानिधि, अस्पताल के बाहर भारी संख्या में समर्थक जुटे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आईसीयू में करुणानिधि, अस्पताल के बाहर भारी संख्या में समर्थक जुटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:51 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम. करुणानिधि को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनके रक्तचाप में गिरावट के बाद शुक्रवार की देर रात अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही उनके घर और अस्पताल के बाहर भारी संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हो गए हैं। समर्थकों के चेहरों पर मायूसी साफ नजर आ रही है। वहीं, उनके बेटे और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन भी अस्पताल पहुंचे हैं। इसके अलावा तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भी करुणानिधि का हालचाल जानने के लिए कावेरी अस्पताल का दौरा किया।
फिलहाल करुणानिधि की हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल की ओर से एक हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि करुणानिधि के रक्तचाप को स्थिर कर दिया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा उनकी निगरानी और इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि 94 वर्षीय एम. करुणानिधि यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण से पीड़ित हैं। उनका घर में ही इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार की देर रात अचानक रक्तचाप में गिरावट आ गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। गुरुवार से ही करुणानिधि को देखने के लिए नेताओं का तांता लगा है। इसकी वजह से उनके घर और अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Chennai: MK Stalin arrives at Kauvery Hospital, where DMK President Karunanidhi is admitted following drop in blood pressure. #TamilNadu pic.twitter.com/eKkS8wSABg
— ANI (@ANI) July 28, 2018
Chennai: DMK supporters continue to gather outside Kauvery Hospital, where DMK President M Karunanidhi is admitted. pic.twitter.com/vTd2ygzhwX
— ANI (@ANI) July 28, 2018