कार्ति चिदम्बरम धनशोधन जांच मामले में ईडी के समक्ष पेश
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम धनशोधन जांच मामले में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निर्देशालय के समक्ष पेश हुए। अधिकारियों ने बताया कि कार्ति को धनशोधन निरोधक कानून के तहत उनका बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया था।
वह सुबह 11 बजे मध्य दिल्ली के जामनगर में ईडी के कार्यालय पहुंचे।अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि उनसे आईएनएक्स मीडिया मामले में पूछताछ की जाएगी।
एजेंसी का आरोप है कि कार्ति ने मॉरिशस से निवेश हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की शर्तों का उल्लंघन करने सम्बंधी मामले की जांच को प्रभावित करने के लिए आईएनएक्स मीडिया से धन लिया था।ईडी ने मामले की जांच के लिए मई 2017 में मामला दर्ज किया था।