फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kartavya Bhawan power center of the country shifted from North Block

Kartavya Bhawan: नॉर्थ ब्लॉक से शिफ्ट हुआ देश का पावर सेंटर, जानिए किस मंजिल पर होगा कौन सा मंत्रालय

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:45 PM IST
सार

पीएम मोदी छह अगस्त को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर बने 'कर्तव्य भवन' का उद्घाटन करेंगे। इसी भवन में केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, डीओपीटी, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय और  पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय सहित कई विभाग शिफ्ट हो गए हैं।

विज्ञापन
Kartavya Bhawan power center of the country shifted from North Block
कर्तव्य भवन - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार का 'पावर सेंटर', अब 'नॉर्थ ब्लॉक' से शिफ्ट हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह अगस्त को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर बने 'कर्तव्य भवन' का उद्घाटन करेंगे। इसी भवन में केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, डीओपीटी, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय और  पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय सहित कई विभाग शिफ्ट हो गए हैं। उक्त मंत्रालयों को फ्लोर और रूम अलॉट कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचवाईए) के एस्टेट निदेशालय ने कर्तव्य पथ पर बने 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' के कर्तव्य भवन-3 में गृह मंत्रालय और डीओपीटी सहित कई विभागों को फ्लोर व रूम अलॉट कर दिए हैं। कर्तव्य भवन का ढांचा, इस बात को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है कि उससे सरकारी कामकाज में दक्षता, नवाचार और आपसी समन्वय को बढ़ावा मिल सके। इस भवन में शिफ्ट होने के बाद मंत्रालयों का आपसी तालमेल बढ़ेगा और निर्णय लेने की प्रक्रिया भी तेज होगी। सरकार का मकसद है, प्रशासन को आधुनिक, दक्ष और जवाबदेह बनाना है। इसी दिशा में कर्तव्य भवन एक अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय: 
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचवाईए) के एस्टेट निदेशालय द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को तीन फ्लोर पर जगह दी गई है। फ्लोर 4 पर रूम संख्या 34000 से लेकर 34119 तक गृह मंत्रालय को दिए गए हैं। फ्लोर 5 पर रूम संख्या 35000 से 35109 तक के रूम भी केंद्रीय गृह मंत्रालय को अलॉट किए गए हैं। फ्लोर 6 पर भी रूम संख्या 36000 से लेकर 36119 में भी, गृह मंत्रालय के कार्यालय रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय: 
अभी तक विज्ञान भवन एनेक्सी में स्थित प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय, को भी 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' यानी कर्तव्य भवन के तीसरे फ्लोर पर जगह मिली है। इस कार्यालय को रूम संख्या 33000डी, 33000ई, 33000एफ, 33003 से 33019, 33020 (पार्ट वर्क हॉल), 33022, 33026 से 33029 अलॉट किए गए हैं।

विदेश मंत्रालय: 
विदेश मंत्रालय को रूम संख्या 33000ए, 33000बी, 33000सी, 33000जी, 33000एच, 33000जे, 33000के, 33000एल, 33000एम, 33001 से 33002, 33020 (पार्ट वर्क हॉल), 33021, 33023 से 33025, 33030 से 33119 तक अलॉट किए गए हैं।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय: 
इस मंत्रालय को 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' के ग्राउंड फ्लोर पर रूम संख्या 30040 से 30046 (वर्क हॉल) अलॉट किए गए हैं। इसके अलावा पहली मंजिल पर रूम संख्या 31000के, 31000एल, 31000एम, 31071 से 31074, 31081 से 31119 तक अलॉट किए गए हैं।

डीओपीटी:  
इस मंत्रालय को अपर ग्राउंड फ्लोर पर रूम संख्या 3यूजी01 से 3यूजी11, 3यूजी19 अलॉट किए गए हैं। साथ ही पहले ग्राउंड के फ्लोर पर रूम संख्या 31000ए, 31000जी, 31000एच, 31000जे, 31000बी, 31000सी, 31000डी, 31000ई, 31000 एफ, 31001 से 31070, 31075 से 31080, 31110 (पार्ट वर्क हॉल) भी डीओपीटी के कार्यालय के लिए अलॉट किए गए हैं।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम: 
इस विभाग को दूसरी मंजिल पर जगह दी गई है। रूम नंबर 32000जी, 32000एच, 32000जे, 32000के, 32000एल, 32000एम, 32056 (पार्ट वर्क हॉल) 32056 से 32058, 32062 से 32119 अलॉट किए गए हैं। 

ग्रामीण विकास: 
ग्रामीण विकास मंत्रालय के लिए कर्तव्य भवन के ग्राउंड फ्लोर पर रूम नंबर 30001 से 30039, 30047 व 30048 अलॉट किए गए हैं। लैंड रिसोर्स विभाग के कार्यालय के लिए दूसरे फ्लोर पर रूम नंबर 32000डी, 32000ई, 32000एफ, 32000जी, 32000एच, 32000जी, 32000जे, 32001 से 32055 अलॉट किए गए हैं। 

एमओएचवाईए के एस्टेट निदेशालय के अनुसार, उक्त मंत्रालयों/विभागों को पार्किंग स्पेस अलॉट करने के लिए एक अलग आदेश जारी किया गया है। नई अलॉट प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए नई बिल्डिंग में सुविधा डेस्क स्थापित किया गया है। यह सुविधा डेस्क 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' 3 के पहले फ्लोर पर रूम संख्या 31000ए में सीपीडब्लूडी द्वारा स्थापित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed