{"_id":"6325de82a8a14019d10c96f0","slug":"karnatka-ower-outage-in-vims-was-pre-planned-to-remove-me-as-its-director-dr-gouda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnatka: वीआईएमएस में दो मरीजों की मौत का मामला, निदेशक बोले-साजिश के तहत काटी गई थी अस्पताल की बिजली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnatka: वीआईएमएस में दो मरीजों की मौत का मामला, निदेशक बोले-साजिश के तहत काटी गई थी अस्पताल की बिजली
Sat, 17 Sep 2022 10:31 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:31 PM IST
सार
वीआईएमएस के निदेशक डॉ टी गंगाधर गौड़ा ने पूरे प्रकरण को एक साजिश बताते हुए खुद को बदनाम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में बिजली गुल होने की वजह से बेल्लारी स्थित विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (वीआईएमएस) अस्पताल में हुई दो मरीजों की मौत के मामले में नया मोड आ गया है। शनिवार को वीआईएमएस के निदेशक डॉ. टी गंगाधर गौड़ा ने पूरे प्रकरण को एक साजिश बताते हुए खुद को बदनाम करने का आरोप लगाया है।
बता दें कि, बेल्लारी के सरकारी अस्पताल में गुर्दे से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मौला हुसैन (35) और सांप के काटने से पीड़ित चेट्टेम्मा (30) की बुधवार को मौत हो गई थी। इन मौतों के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बिजली कटौती और एक खराब बिजली जनरेटर को जिम्मेदार ठहराया गया।
शनिवार को वीआईएमएस के निदेशक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, इस संबंध में कुछ ऑडियो क्लिप मैंने सुने हैं। पूरी साजिश के सबूत इक्ट्ठा कर रहा हूं। उसके बाद में जिले के उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि, 19 अगस्त को वीआईएमएस के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि, कुछ लोगों ने मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए यह साजिश रची है। डॉक्टर गंगाधर ने ऑडियो क्लिप का ब्योरा देने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि वह इस घटना के बारे में सभी को बताएंगे और साजिशकर्ताओं के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि वह कानूनी लड़ाई के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
सीएम ने दिए जांच के आदेश
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि, सरकार वीआईएमएस में मरीजों की मौत की जांच के लिए गठित टीम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी। बोम्मई ने कलबुर्गी में संवाददाताओं से कहा, मरीजों की मौत की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित टीम जल्द ही अस्पताल का दौरा करेगी, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर के अभी तक अस्पताल नहीं जाने और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर बोम्मई ने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है। इस बीच, सुधाकर और सिद्धारमैया ने ने दावा किया था कि पांच लोगों की मौत हुई है।