फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka women throws a letter on Finance Minister Nirmala Sitaramans Car

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की कार पर महिला ने फेंकी चिट्ठी, वीडियो वायरल

Wed, 14 Aug 2019 12:53 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 14 Aug 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Karnataka women throws a letter on Finance Minister Nirmala Sitaramans Car
निर्मला सीतारमण - फोटो : SELF

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की वैसे तो हमेशा से ही सराहना होती रही है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग उनकी शालीनता और सहजता की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निर्मला सीतारमण एक महिला को घर बनवाने का अश्वासन देती नजर आ रही हैं। महिला उनकी बातें सुन कर आश्वस्त और खुश दिख रही है, साथ ही आसपास लोगों की भी भारी भीड़ लगी हुई है। 

विज्ञापन



यह वीडियो पिछले दिनों का है जब केंद्रीय मंत्री कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित जिले बेलागवी के दौरे के लिए गई थीं। वहां वे अपने काफिले के साथ गुजर रही थीं, जब एक स्थानीय महिला ने उनकी कार पर चिट्ठी फेंक दी। हालांकि कार आगे बढ़ गई और चिट्ठी उसके अंदर ही गिर गई। 



इसके बाद निर्मला सीतारमण ने अपने काफिले को मोड़ा और वापस उस महिला को पास पहुंचीं। केंद्रीय मंत्री ने महिला से उसकी समस्या सुनी। महिला ने बताया कि उसने उनकी कार पर अपने घर के पुनर्निर्माण के लिए दिया गया आवेदन पत्र फेंका था।

निर्मला सीतारमण ने महिला की बात सुनी और उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बताते हुए कहा कि हम उसके तहत आपका मकान बनाएंगे लेकिन ऐसे रो-रोकर नहीं। इसके बाद उन्होंने बेगालवी के डीएम से भी महिला को मिलवाया और कहा कि आपने शिकायत कर के अच्छा किया, लेकिन आपका मकान बनाने की जिम्मेदारी इनकी है।

इसके बाद सीतारमण ने अपनी कार से उस चिट्ठी को मंगवाया जो महिला ने फेंकी थी और उससे उसे डीएम को सौंपने के लिए कहा। इस दौरान निर्मला सीतारमण की प्रतिक्रिया और अंदाज को देख कर वहां मौजूद लोगों ने खुशी से ताली बजाकर उनका अभिनंदन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed