फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka villagers purify water tank after Dalit woman drinks Water from it

Karnataka: टंकी से दलित महिला ने पी लिया था पानी, नाराज ग्रामीणों ने 'गौमूत्र' से किया शुद्धीकरण, मामला दर्ज

Mon, 21 Nov 2022 02:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चामराजनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चामराजनगर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 21 Nov 2022 02:29 PM IST
सार

कर्नाटक के चामराजनगर जिले के हेगगोटोरा गांव में दलित महिला के टंकी से पानी पीने के बाद लिंगायत समुदाय के लोग नाराज हो गए। 

विज्ञापन
Karnataka villagers purify water tank after Dalit woman drinks Water from it
पानी की टंकी का शुद्धीकरण करते लोग - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के चामराजनगर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां उच्च वर्ग के लिंगायत समुदाय ने एक दलित महिला के टंकी से पानी पीने के बाद शुद्धीकरण प्रक्रिया अपनाई। लिंगायत समुदाय के लोगों ने पहले पानी की टंकी को पूरी तरह से खाली कर दिया फिर पानी डालकर उसकी सफाई की। इतना ही नहीं सभी ने शुद्धीकरण के लिए उसमें गौमूत्र डालकर भी सफाई की।

विज्ञापन


क्या है मामला?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 18 नवंबर को अनुसूचित जाति की एक महिला जो कर्नाटक के चामराजनगर के हेगगोटोरा गांव में एक विवाह समारोह में भाग लेने आई थी। इस दौरान यहां की स्थिति से अंजान महिला ने एक ऐसे क्षेत्र में टंकी से पानी पी लिया, जहां तथाकथित उच्च जाति के लोग रहते हैं। फिर क्या था वहां मौजूद कुछ लोग नाराज हो गए और महिला पर नाराजगी प्रकट करते हुए वहां से जाने के लिए कह दिया। डर के महिला तो चली गई लेकिन वहां के लोगों ने जो किया वह अमानवीय कृत्य और भेदभाव के अलावा कुछ नहीं था।
विज्ञापन


महिला के जाने के बाद किया गया शुद्धीकरण
महिला के जाने के बाद शुद्धीकरण के नाम पर नल को खोलकर उसे गौमूत्र से धोया। यहां तक कि टंकी का पूरा पानी भी बहाकर बर्बाद कर दिया और उसे भी साफ किया गया। वहां मौजूद किसी शख्स ने इसकी शिकायत तहसीलदार से कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण ने दर्ज करवाई शिकायत
एक ग्रामीण द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शिवम्मा, एक दलित महिला, हेगगेटोरा में एक शादी में शामिल हो रही थी और दोपहर के भोजन के बाद लगभग 1 बजे, वह कृष्णदेवराय मंदिर के पास पानी पीने के लिए गई। गांव के लिंगायत नेता महादेवप्पा ने कथित तौर पर उसे यह कहते हुए गाली दी कि वह निचली जाति की है और उसे तालाब से पानी नहीं पीना चाहिए। फिर उसने महिला को भगा दिया।

मंत्री बोले- हम भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेंगे
मंत्री वी सोमन्ना, जो चामराजनगर जिले के प्रभारी हैं, ने कहा कि वह इस तरह के भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेंगे और अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं रविवार को, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने गांव का दौरा किया और गांव के लगभग 20 दलित लोगों को पानी पीने के लिए क्षेत्र के सभी सार्वजनिक पेयजल नलों पर ले गए। तहसीलदार आईई बसवाराजू ने भी ग्रामीणों से चर्चा की।


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल हेगगोटोरा गांव गए थे
बदनावलू से 19 किमी दूर हेगगोटोरा गांव स्थित है, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के हिस्से के रूप में गांव के दलित क्वार्टरों को लिंगायत समुदाय से जोड़ने वाले रंगीन इंटरलॉकिंग टाइल्स के साथ एक पथ का उद्घाटन किया था। इस खंड का नाम भारत जोड़ो रोड भी रखा गया था। मंदिर प्रवेश के मुद्दे पर तीन दलितों की हत्या के बाद 1993 में हुई हिंसा के बाद से सड़क को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed