फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka villagers get lonely donkey married to solve his anger problems

कर्नाटक: गधी से 'ब्रेकअप' के बाद हिंसक हुआ गधा, सुधारने को गांववालों ने दूसरी से कराई शादी

Fri, 21 Sep 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु Updated Fri, 21 Sep 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Karnataka villagers get lonely donkey married to solve his anger problems
Donkey married - फोटो : Social Media

इंसानों में एक कहावत है कि जब लड़का बिगड़ जाए और गलत हरकतें करने लगे तो उसकी शादी करा दो, सुधर जाएगा। अब तक तो यह कहावत सिर्फ इंसानों पर ही लागू होती थी, लेकिन अब इसे जानवरों पर भी आजमाया जाने लगा है।

विज्ञापन


दरअसल, कर्नाटक के मैसूर के हूरा गांव में एक बिगड़े हुए गधे की शादी एक सुशील गधी से कराई गई है, जो न तो ज्यादा बोलती है और न ही लात मारती है। जबकि दुल्हा बने गधे के लात बहुत चलते हैं और वह लोगों को काटने में भी माहिर है और उसकी इन्हीं आदतों से परेशान होकर लोगों ने उसकी शादी करा दी कि शायद वो शादी के बाद सुधर जाए।
विज्ञापन


हालांकि शादी के दौरान गधा बहुत ही शांत दिखा, जबकि दूर गांव से आई दुल्हन (गधी) थोड़ी घबरा और शरमा रही थी। 

इस अनोखी शादी के गवाह पूरे गांववाले बने। दुल्हा बने गधे की उम्र चार साल बताई जा रही है, जबकि दुल्हन बनी गधी की उम्र का अभी पता नहीं चल सका है। दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांववालों ने बाकायदा इस शादी को हिंदू रीति-रिवाज के साथ पूरे विधि-विधान से पुजारी बुलवाकर कराई। इस दौरान गधे ने गधी के गले में मंगलसूत्र भी बांधा। दोनों ने नये कपड़े भी पहन रखे थे। इस अनोखी शादी के साक्षी बनने आए सभी मेहमानों को इस मौके पर मिठाइयां भी बांटी गईं। सभी लोग गधे की शादी से खुश नजर आ रहे थे। 

क्यों कराई गई गधे की शादी    

दरअसल, मामला कुछ यूं है कि कुछ दिनों से गधे के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। वो हिंसक हो गया था। जहां भी किसी को देखता था, तुरंत दुलत्ती मारने लगता था या उसे काटने के लिए दौड़ पड़ता था। गांववाले उसकी इन आदतों से परेशान हो गए थे।

Karnataka villagers get lonely donkey married to solve his anger problems
Donkey married - फोटो : Social Media

गांववालों का कहना है कि पहले उस गधे के साथ एक गधी रहती थी, तब उसका व्यवहार बिल्कुल सामान्य था, लेकिन बाद में वो कहीं चली गई, जिसके बाद से उसका व्यवहार बदल गया और वह आक्रामक हो गया। इसके अलावा इसी साल जुलाई महीने में एक तेंदुए ने भी गधे को मार दिया था, उसके बाद तो वो और भी ज्यादा हिंसक हो गया था। 

गधे की इन्हीं सभी हरकतों से परेशान होकर गांववालों ने उसकी शादी कराने का फैसला किया। अब सबसे बड़ी दिक्कत थी गधे के लिए एक सुशील दुल्हन (गधी) ढूंढने की। गांववालों ने इसके लिए चंदे के रूप में पैसे भी इकट्ठा कर लिए थे।

उनकी यह तलाश एक दूसरे गांव चमराजनगर में तब खत्म हो गई जब एक गधी का मालिक उन्हें गधी देने को तैयार हो गया। गांववालों की पूरी व्यथा और गधे के हिंसक स्वभाव को जानकर गधी के मालिक ने उन्हें अपनी गधी मुफ्त में दे दी। 

इसके बाद गांववालों ने इकट्ठा किए गए उन पैसों से शादी समारोह का आयोजन किया और गधा-गधी के लिए नये कपड़े खरीदे और पुजारी को बुलवाकर दोनों की शादी करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed