फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka vidhan sabha chunav bjp announced B Sreeramulu candidate from Badami against Siddaramaiah

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने काटा येदियुरप्पा के बेटे विजेयंद्र का टिकट, कांग्रेस में भी असंतोष

Tue, 24 Apr 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Tue, 24 Apr 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
karnataka vidhan sabha chunav bjp announced B Sreeramulu candidate from Badami against Siddaramaiah
VIJAYENDRA
कर्नाटक विधानसभा चुनाव इंटरेस्टिंग मोड़ पर है। टिकट बंटवारे को लेकर जहां कांग्रेस पार्टी में जहां असंतोष दिखाई दे रहा है वहीं भारतीय जनता पार्टी भी खुद के वंशवाद के खिलाफ अपने चलाए जा रहे अभियान में फंसती नजर आ रही है।  सोमवार को उस समय बीजेपी को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से विरोध का सामना करना पड़ा जब पार्टी ने बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी वाई विजेयंद्र को टिकट नहीं दिया।
विज्ञापन


विजेयंद्र मैसुरू जिले के वरुणा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाह रहे थे। जबकि येदियुरप्पा कर्नाटक चुनाव में बीजेपी के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं। वहीं भाजपा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के विधानसभा क्षेत्र बादामी से बी श्रीरामुलू को चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


विजेयंद्र को पार्टी टिकट न दिए जाने की घोषणा येदियुरप्पा ने श्रमिकों के सम्मेलन में किया उस समय वह नानजंगूद में थे।  विजयेंद्र को इसी सम्मेलन के बाद अपने कागजात फाइल करने थे। सम्मेलन के बाद जैसे ही येदियुरप्पा ने जगह को छोड़ा पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया, कुर्सी फेंकी और नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के कार्यकर्ता विजेयंद्र को वरुणा से चुनाव लड़ाए जाने की मांग कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ता इस विजेयंद्र को टिकट नहीं दिए जाने का आरोप  केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और अनंतकुमार हेगड़े पर लगा रहे थे। विजेयंद्र को टिकट  नहीं दिए जाने की बात येदियुरप्पा ने समर्थकों से छुपा कर रखी थी। पार्टी कार्यकर्ताओं में मचे घमासान को खत्म करने के लिए आज बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर और पी मुरलीधर राव कर्नाटक पहुंच रहे हैं।  


वहीं कांग्रेस पार्टी में भी टिकट बंटवारे को लेकर घमासान शुरू है। पहले दिन जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया रैली निकाली वहीं कांग्रेस ने अपने पूर्व मंत्री एमएच अंबरीश को मांडया से टिकट नहीं दिया है।  बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed