फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: victim's sensational allegation in FIR against former PM's son and grandson

Karnataka: 'बेटा कमरे में बुलाता था, पिता स्टोर में...', पूर्व पीएम के बेटे-पोते पर पीड़िता का सनसनीखेज आरोप

Tue, 30 Apr 2024 07:19 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो/एजेंसी, बंगलूरू।
ब्यूरो/एजेंसी, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Apr 2024 07:19 AM IST
सार

यह किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि कर्नाटक की सियासत में भूचाल ला देने वाले सेक्स स्कैंडल का स्याह सच है। इसके मुख्य किरदार में हैं सियासत में ऊंचे रसूख वाले परिवार के दो सदस्य। इनमें एक विधायक बाप है, तो दूसरा सांसद बेटा। सबसे दुर्भाग्य की बात है कि इनमें से एक पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का बेटा है तो दूसरा पोता। 

विज्ञापन
Karnataka: victim's sensational allegation in FIR against former PM's son and grandson
प्रज्वल रेवन्ना - फोटो : Instagram/iprajwalrevanna

विस्तार

सफेद लिबास में छिपी काली करतूतों को दुनिया के सामने लाने वाली कोई और नहीं, बल्कि रेवन्ना परिवार की एक रिश्तेदार और इनके यहां रसोइया का काम कर चुकी पीड़िता है। उसने आरोप लगाया है कि बाप-बेटे ने लगातार चार साल तक उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने बेटी पर बुरी नजर डाली। पीड़िता की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर ने इनके चेहरे से शराफत के नकाब को प्याज के छिलके की तरह एक-एक कर उतार दिया है।

विज्ञापन


कर्नाटक के हासन जिले के होलेनरासीपुर थाने में पीड़िता ने एचडी रेवन्ना और उनके सांसद बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पूर्व पीएम देवगौड़ा के पुत्र एचडी रेवन्ना होलेनरासीपुर से जनता दल (सेक्युलर) के विधायक हैं, जबकि उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट से सांसद हैं। पीड़िता एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है। उसने शिकायत में कहा है कि 2019 में रेवन्ना के बेटे सूरज की शादी के दौरान काम करने के लिए उसे बुलाया गया था। शादी के बाद भी वह उनके यहां काम कर रही थी। पीड़िता ने कहा है कि प्रज्वल रेवन्ना उसे बार-बार कमरे में बुलाते थे और यौन शोषण करते थे।
विज्ञापन


काम करने वाली सभी महिलाओं का यौन शोषण करता था प्रज्वल 
पीड़िता ने आरोप लगाया कि रेवन्ना परिवार में छह महिलाएं काम करती थीं। प्रज्वल रेवन्ना जब भी घर में आते थे तो सभी महिलाएं सहम जाती थीं। वह सभी को कमरे में बुलाते और उनके साथ छेड़खानी और यौन शोषण करते। घर में काम करने वाले पुरुषों ने उन्हें प्रज्ज्वल के प्रति सावधान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार, पीड़िता ने कहा कि महिलाएं जब रसोई में काम कर रही होती थीं तब प्रज्वल पीछे से आकर उन्हें पकड़ लेते थे, गले लगाते थे। उनके पेट पर मुक्का भी मारते थे।



बेटी पर भी थी बुरी नजर...
एफआईआर के मुताबिक, प्रज्वल की पीड़िता की बेटी पर भी बुरी नजर थी। वह उसकी बेटी को वीडियो कॉल करता था और घंटों अश्लील बातें करता था। इस सब से तंग आकर उसकी बेटी ने प्रज्वल के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया था।

पत्नी के बाहर जाते ही बहक जाते थे रेवन्ना 
पीड़िता ने बताया है कि पत्नी के घर के बाहर जाते ही एचडी रेवन्ना बहक जाते थे। वह उसके समेत घर में काम करने वाली महिलाओं को स्टोर रूम में बुलाते थे। फल देने के बहाने से इधर-उधर छूते थे। साड़ी की पिन हटाकर यौन शोषण करते थे।

वीडियो सामने आने के बाद जुटाई हिम्मत
महिला ने बताया कि हाल में यौन शोषण वाले वीडियो वायरल होने के बाद वह डर गई थी। उसका पति भी उस पर शक करने लगा था। इसके बाद ही उसने एफआईआर दर्ज कराने की हिम्मत जुटाई। एक पेन ड्राइव में करीब तीन हजार यौन शोषण के वीडियो सामने आए हैं। बताया गया है कि वीडियो में नजर आने वाले शख्स प्रज्वल है। 

प्रज्वल ने भी दर्ज कराया केस
प्रज्वल रेवन्ना ने वीडियो को फर्जी बताते हुए आईटी एक्ट के तहत पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रज्वल ने कहा, वीडियो छेड़छाड़ कर बनाया है जिसका मकसद उनकी छवि को खराब करना है। 

आरोप राजनीति से प्रेरित: रेवन्ना 
एचडी रेवन्ना ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। आरोप साबित हुए तो वह कोई भी सजा के लिए तैयार हैं। प्रज्वल के विदेश जाने के सवाल पर कहा कि जब भी बुलाया जाएगा वह जांच में शामिल होगा।


प्रियंका ने प्रज्वल के विदेश जाने पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रज्वल के विदेश जाने पर सवाल उठाया। कहा कि महिलाओं का यौन शोषण करने वाला देश से बाहर जाने में कैसे सफल हो गया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वह महिलाओं पर अत्याचार करने वाले को बचा रहे हैं।

प्रज्वल को पार्टी करेगी निलंबित : कुमारस्वामी
जेडीएस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि पार्टी ने प्रज्वल को निलंबित करने का फैसला किया है। मंगलवार को कोर कमेटी की बैठक में इसकी सिफारिश की जाएगी, जिस पर अंतिम फैसला पार्टी प्रमुख एचडी देवगौड़ा लेंगे। उन्होंने कहा, रेवन्ना ने कुछ गलत किया है तो उन्हें कानून के मुताबिक सजा मिलेगी। कुमारस्वामी प्रज्वल के चाचा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed