फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka university has given circular, writing god's name in answer sheet is misconduct

उत्तर पुस्तिका में भगवान का नाम लिखने को कर्नाटक विश्वविद्यालय ने माना कदाचार

Fri, 05 Oct 2018 09:24 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
Karnataka university has given circular, writing god's name in answer sheet is misconduct
karnataka university

परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए भगवान को याद करना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने वालों को प्रभावित करने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं भगवान का नाम लिखना जरूर गलत है।

विज्ञापन


इसी पर संज्ञान लेते हुए कर्नाटक विश्वविद्यालय ने अपने सभी संबद्ध कालेजों को एक परिपत्र जारी किया है। पत्र में विश्वविद्यालय ने उत्तर पुस्तिकाओं में किसी भी प्रश्न का उत्तर देने से पहले ‘ओम‘ या किसी भगवान का नाम लिखने को परीक्षा संबंधी कदाचार बताया है।
विज्ञापन

 

रजिस्ट्रार (मूल्यांकन) डॉ केएम रमेश ने 1 अक्तूबर को यह परिपत्र जारी किया। इस परिपत्र में आठ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया जिन्हें नहीं करना है। पहला निर्देश भगवान का नाम लिखे जाने के संबंध में था। इसमें नहीं की जाने वाली पहली चीज में कहा गया है कि पन्नों पर अपने-अपने धर्म के भगवानों के नाम आदि जैसे कोई भी शब्द/वाक्य न लिखें।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसमें कहा गया कि अपना नाम, कृपया पन्ना पलटें, गैर जरूरी संदेश, संख्याएं या वाक्य, चिह्न, संकेत, अक्षर या शब्द और उत्तर पुस्तिका के साथ छेड़छाड़ को भी परीक्षार्थी की पहचान उजागर करने की कोशिश मानी जाएगी और इसे कदाचार माना जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ऐसा दिशानिर्देश पहले से ही मौजूद हैं और इन्हें केवल अपडेट किया गया है।

 

 

पहचान उजागर करने की कोशिश करते हैं छात्र :

 

विश्वविद्यालय की उपनिदेशक (पूर्व परीक्षा) संध्या अवधानी ने कहा कि कुछ विद्यार्थी परीक्षकों के सामने अपनी पहचान उजागर करने की कोशिश करते हैं। ये दिशानिर्देश इसलिए जारी किए गए हैं ताकि छात्रों को पहचान उजागर करने से रोका जा सके।



उन्होंने कहा कि कुछ छात्र तो ऐसा बिना किसी उद्देश्य के करते हैं लेकिन कई छात्र जांच करने वालों से अधिक अंक हासिल करने के उद्देश्य से ऐसा करते हैं ताकि वे उन संकेतों के माध्यम से उनकी पहचान कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed